सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Y3 को आज आप अगर खरीदते हैं तो यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। दरअसल आज इस स्मार्टफोन को कंपनी अमेजन इंडिया और शाओमी के ऑनलाइन स्टोर Mi.com के जरिए सेल पर उपलब्ध करा रही है। Redmi Y3 स्मार्टफोन को यूज़र्स आज दोपहर 12 बजे से खरीद सकते हैं।
भारत में इसकी शुरूआती कीमत 9,999 रुपये है। यह स्मार्टफोन दो वैरिएंट्स में आता है जिनमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट और 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट शामिल है। इस फ़ोन की खासियत इसका 32 MP का फ्रंट कैमरा है।
Redmi Y3 स्मार्टफोन की अगर कीमत की बात करें तो भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत 9,999 रुपये है जिसमें आपको 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट मिलता है। वहीँ स्मार्टफोन का दूसरा 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वैरिएंट आपको 11,999 रुपये की कीमत में मिलता है। यह स्मार्टफोन Bold Red, Elegant Blue और Prime Black तीन कलर ऑप्शन में आपको मिलता है। अब अगर ऑफर्स की बात करें तो इसके तहत Airtel यूजर्स को 1120GB डाटा मिल रहा है और साथ ही इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग का बेनिफिट दिया जा रहा है।
शाओमी के इस Redmi Y3 स्मार्टफोन में आपको 6.26-इंच HD+ डिस्प्ले Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ दी जाती है। स्मार्टफोन में 14nm Snapdragon 632 ऑक्टा-कोर SoC और 4,000mAh की बैटरी दी गयी है। साथ ही यह स्मार्टफोन Android 9 Pie OS पर बेस्ड MIUI 10 पर रन करता है। ऑप्टिक्स में Redmi Y3 में ड्यूल कैमरा दिया गया है जिसमें 12-मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। वहीँ इसमें एक 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेल्फी के लिए भी दिया गया है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!