Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपने दो नए स्मार्टफोंस रेड्मी 7 और रेड्मी Y3 को लॉन्च किया है। वैसे तो कम्पनी इन स्मार्टफोंस को पहले भी सेल में पेश कर चुकी है लेकिन अगर आप पहले ये फोंस नहीं खरीद पाएं तो आपको बता दें आज इन फोंस को खरीदने का एक और मिल रहा है। आज अमेज़न इंडिया पर इन दोनों स्मार्टफोंस की फ़्लैश सेल का आयोजन किया जा रहा है और साथ ही आप कम्पनी के ऑनलाइन प्लेटफार्म मी.कॉम से भी इसे खरीद सकते हैं। यह ध्यान देना होगा कि Redmi Y3 की सेल दोपहर 3 बजे शुरू होगी जबकि Redmi 7 को दोपहर 12 बजे सेल में पेश किया जाएगा।
Redmi Y3 स्मार्टफोन की भारत में कीमत 9,999 रुपये तय की गई है, जो कि 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन का दूसरा 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है, जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को खरींदे पर एयरटेल यूज़र्स 1120 GB डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर के हक़दार होंगे।
Redmi 7 स्मार्टफोन दो वेरिकोएंट में लॉन्च किया है। इसके 2GB रैम वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये और 3GB रैम वाले वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर जियो यूज़र्स 2400 रूपये तक का कैशबैक पा सकते हैं और साथ ही डिवाइस पर चार साल तक डबल डाटा ऑफर भी मिल रहा है। अगर आप इस मोबाइल फोन को नो-कॉस्ट EMI पर खरीदना चाह रहे हैं तो यह विकल्प भी मिल रहा है।
Xiaomi के इस Redmi Y3 स्मार्टफोन को आप Bold Red, Elegant Blue और Prime Black तीन कलर ऑप्शन में 6.26-इंच HD+ डिस्प्ले के साथ खरीद सकते हैं। डिवाइस Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। स्मार्टफोन में 14nm Snapdragon 632 ऑक्टा-कोर SoC दिया गया है, जिसकी स्पीड 1.8GHz पर क्लॉक की गई है। ऑप्टिक्स में 12-मेगापिक्सल प्राइमेरी कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। इसकी खासियत ये है कि कंपनी ने Redmi Y3 में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर किया है।
Redmi 7 में आपको 6.26-इंच HD+ डिस्प्ले 1520×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ मिलती है। डिवाइस में Corning Gorilla Glass 5 प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 4,000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही Redmi 7 Android 9 Pie OS पर बेस्ड MIUI 10 पर रन करता है। Redmi 7, 14nm Snapdragon 632 ऑक्टा कोर SoC से लैस है जिसकी स्पीड 1.8GHz पर क्लॉक की गई है। स्मार्टफोन में ड्यूल कैमरा में 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। कंपनी Redmi 7 स्मार्टफोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!