भारतीय यूजर्स के लिए Xiaomi की ओर से अपने Redmi Note 8 मोबाइल फ़ोन को एक नया अपडेट दिया है, हालाँकि इस अपदते में फोन को कुछ नया फीचर नहीं मिला है, लेकिन इस अपडेट में फोन को कई बग फिक्स मिले हैं, जिनके द्वारा कई यूजर्स को काफी दिक्कतें आ रही थीं।
अगर हम Xiaomi Redmi Note 8 के इस अपडेट की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फ़ोन को मिला यह अपडेट वर्जन नंबर MIUI v10.3.3.0 PCOINXM है, इस अपडेट का साइज़ 188MB है। हम आपको यही सलाह देने वाले हैं कि अगर आप इस अपडेट को अपने फोन में लेना चाहते हैं तो आपका एक बढ़िया वाई-फाई कनेक्शन पर होना जरुरी है। इस अपडेट में वैसे तो आपको कुछ भी नया फीचर नहीं मिल रहा है, लेकिन इस अपडेट में आपको कई बग फिक्स देखने को मिलने वाले हैं, जिनके माध्यम से यूजर्स को काफी दिक्कततें आ रही थी। इन बग्स में कॉलिंग के दौरान अचानक आवाज़ का गायब हो जाना आदि शामिल हैं। हालाँकि अगर हम चेंजलोग पर ध्यान दें तो इसके अलावा अन्य कोई भी बदलाव इस अपडेट में आपको फोन में नहीं मिलने वाला है।
Xiaomi Redmi Note 8 मोबाइल फोन में आपको एक 6.3-इंच की डॉट नौच स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 665 चिपसेट मिल रहा है। फोन के बैक पर आपको चार कैमरा मिल रहे हैं। इसमें आपको एक 48MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है। इसके अलावा अन्य कैमरा की बात करें तो इसमें आपको एक 8MP का 120 डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है। इसके अलावा इसमें आपको एक 2MP का डेप्थ कैमरा मिल रहा है। इसके माध्यम से आप पोर्ट्रेट फोटो ले सकते हैं। फोन के फ्रंट पर आपको एक 13MP का लो-लाइट कैमरा मिल रहा है। जिसके द्वारा आप AI फोटो ले सकते हैं।
इसके अलावा अगर हम Redmi Note 8 मोबाइल फोन के अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको एक 4,000mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है। यह आपको 18W की फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकी मिल रही है। इसके अलावा फोन में आपको एक USB Type C पोर्ट भी मिल रहा है।
अगर हम Redmi Note 8 मोबाइल फोन के स्टैण्डर्ड वैरिएंट की बात करें तो इसका बेस वैरिएंट आपको RMB 999 यानी लगभग Rs 10,000 में मिल रहा है। इस कीमत में आपको 4GB की रैम और 64GB की स्टोरेज मिल रही है। इसके अलावा इसके 6GB रैम और 64GB वाला वैरिएंट आपको RMB 1,199 की कीमत यानी लगभग Rs 12,000 में मिल रहा है। हालाँकि इतना ही नहीं इसके 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल को आप लगभग RMB 1,399 यानी लगभग Rs 14,000 की कीमत में ले सकते हैं।