Xiaomi Redmi Note 8 मोबाइल फोन को एक बार फिर से 12 नवम्बर को सेल के लिए लाया जाने वाला है। स्मार्टफोन को अमेज़न इंडिया और मी.कॉम पर सेल के लिए ले जा चुका है, इसके अलावा इसे आने वाले समय में ही यहीं सेल किया जाने वाला है। इन दोनों ही मोबाइल फोंस को पिछले महीने लॉन्च किया गया था। हालाँकि अभी तक कंपनी ने इस बारे में जानकारी नहीं दी है कि आखिर इन दोनों ही फोंस के कितने यूनिट सेल हुए हैं।
इस फोन की कीमत के बारे में चर्चा करें तो Redmi Note 8 मोबाइल फोन के बेस वैरिएंट को आप 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के सकते हैं, और इसकी कीमत Rs 9,999 है, इसके अलावा इस स्मार्टफोन के 128GB मॉडल को आप 6GB रैम के साथ Rs 12,999 में ले सकते हैं। इसके अलावा आप इसे स्पेस ब्लैक, मूनलाइट वाइट और नेपच्यून ब्लू रंगों में खरीद सकते हैं।
Redmi Note 8 के स्पेक्स की बात करें तो कम्पनी ने डिवाइस को 6.3 इंच की फुल HD डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है और फोन को चार रंगों मूनलाइट वाइट, कॉस्मिक पर्पल, स्पेस ब्लैक और नेप्ट्यून ब्लू विकल्पों में लॉन्च किया गया है। डिवाइस को औरा फ्लूइड डिज़ाइन के साथ उतारा गया है और साथ ही phone को P2i स्प्लैश प्रुफ कोटिंग दी गई है।
कैमरा की बात करें तो फोन में क्वाड कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल, तीसरा और चौथा कैमरा 2 मेगापिक्सल के लेंस हैं। सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का कैमरा मिल रहा है।
Redmi Note 8 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ लाया गया है जिसे एड्रेनो 610 GPU के साथ पेयर किया गया है और फोन को 4GB तथा 6GB LPDDR4X RAM और 64GB तथा 128GB स्टोरेज के साथ उतारा गया है। फोन में डेडिकेटेड माइक्रो SD कार्ड सपोर्ट मिल रहा है जिसके ज़रिए स्टोरेज को 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।