Xiaomi के Xiaomi Redmi Note 5 स्मार्टफोन को अब आप ओपन सेल में ले सकते हैं। इस स्मार्टफोन को कल रात से ही सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया था, इसे आप फ्लिप्कार्ट और Mi.com पर जाकर ले सकते हैं, हालाँकि Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन को आज दोपहर 12 बजे सेल के लिए लाया जाने वाला है। इस स्मार्टफोन को फ्लिप्कार्ट के माध्यम से ख़रीदा जा सकेगा। आइये जानते हैं कि आखिर इस डिवाइस के साथ आपको क्या ऑफर मिलने वाले हैं।
अगर आप Redmi Note 5 स्मार्टफोन को मी.कॉम के माध्यम से लेते हैं तो आपको बता देते हैं कि आपको इसके साथ तीन महीने के लिए हंगामा म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन फ्री में मिलेगा। हालाँकि इस ऑफर को महज पहले 5 लाख यूजर्स को ही दिया जाने वाला है। इसके अलावा रिलायंस जियो की ओर से आपको Rs 2,200 का इंस्टेंट कैशबैक भी मिल रहा है, इसके अलावा इसके साथ आपको 4.5TB डाटा भी दिया जा रहा है।
Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स
वहीँ अगर फ्लिप्कार्ट की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस डिवाइस को अगर आप यहाँ से खरीदते हैं तो आपको अपने ओल्ड डिवाइस को एक्सचेंज करने पर लगभग Rs 11,000 का ऑफ मिल रहा है। साथ ही अगर आप एक्सिस बैंक के बज क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके इस डिवाइस को खरीदते हैं तो आपको 5 फीसदी अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाने वाला है।
इस स्मार्टफोन को 3GB रैम और 32GB स्टोरेज के साथ महज Rs. 9,999 की कीमत में लिया जा सकता है। इसके अलावा इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs. 11,999 के कीमत में लिया जा सकता है। इस स्मार्टफ़ोन को आप कई रंगों वाले ऑप्शन में ले सकते हैं। जैसे इसे आप ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू, और रोज गोल्ड रंगों में ले सकते हैं।
Paytm मॉल इन पॉवर बैंक्स पर दे रहा है खास ऑफर्स
अगर अगर दूसरे मॉडल यानी Xiaomi Redmi Note 5 Pro स्मार्टफोन की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि इस स्मार्टफ़ोन को भी दो अलग अलग वैरिएंट्स में पेश किया गया था। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट को आप Rs. 13,999 की कीमत में ले सकते हैं, इसके अलावा इसके 6GB रैम वाले वैरिएंट की कीमत Rs. 16,999 है। यह स्मार्टफोन भी आपको कई रंगों वाले ऑप्शन में मिल जाएगा। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को भी आप ब्लैक, गोल्ड, लेक ब्लू, और रोज गोल्ड जैसे रंगों में ले सकते हैं।