स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने हाल ही में अपने स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 5 Pro की कीमत कम करने की घोषणा की है। यूज़र्स अब रेडमी नोट 5 प्रो के दोनों ही वैरिएंट्स को आसानी से कम कीमत में खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि 4 जीबी रैम वैरिएंट को 12,999 रुपये में खरीदा जा सकेगा। इससे पहले यह फोन 13,999 रुपये में बिकता था। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी इसकी जानकारी दी है।
You know you want it. Up to ₹4,000 off on #RedmiNote5Pro – India's camera beast! Give us a #High5 if you've been waiting for this sweet deal.