रिपोर्ट के मुताबिक शाओमी 32 डिवाइसों में MIUI 10 अपडेट करने की तैयारी में है. जो कि एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित होगा.
शाओमी के MIUI 10 अपडेट की घोषणा कुछ हफ्ते पहले की गई थी, लेकिन ऐसा लगता है कि इस अपडेट को प्राप्त करनेवाले डिवाइसों की सूची पहले ही तैयार कर ली गई थी. शाओमी टूडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी के 32 डिवाइसों को ये अपडेट मिलेगा. यहां हम उन फोंस नामों की एक लिस्ट दे रहे हैं, जिन्हें MIUI 10 अपडेट मिलेगा.
Xiaomi Mi 6 Xiaomi Mi 5 Xiaomi Mi 5S Xiaomi Mi 5S Plus Xiaomi Mi 4 Xiaomi Mi 3 Xiaomi Mi 4S Xiaomi Mi 4C Xiaomi Mi Mix Xiaomi Mi Mix 2 Xiaomi Redmi Y1 Xiaomi Redmi Y1 Lite Xiaomi Mi Note 2 Xiaomi Mi Note 3 Xiaomi Redmi Note 3 Xiaomi Redmi Note Pro Xiaomi Redmi Note 4 Xiaomi Redmi Note 4X Xiaomi Redmi 5 Plus Xiaomi Redmi 5 Xiaomi Redmi 5A Xiaomi Mi 5X Xiaomi Mi Max Xiaomi Mi Max 2 Xiaomi Redmi 4 Xiaomi Redmi 4X Xiaomi Redmi 4A Xiaomi Redmi 3 Xiaomi Redmi 3S Xiaomi Redmi Prime Xiaomi Redmi Pro Xiaomi Redmi 3X
शाओमी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हांग फेंग ने MIUI 10 के बारे में घोषणा की थी. हालांकि इंटरफ़ेस से संबंधित जानकारी के बारे में खुलासा नहीं किया गया है. नया इंटरफ़ेस लगभग एंड्रॉयड ओरिओ पर आधारित होगा और रिपोर्ट बताती है कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग पर केंद्रित हो सकता है.
कुछ हफ्ते पहले, शाओमी ने Redmi Note 3 स्मार्टफोन समेत सभी डिवाइसों के लिए MIUI 9 अपडेट शुरू कर दिया था. हालांकि, यह ध्यान दिया जाना चाहिए कि यह अपडेट एंड्रॉयड नूगा पर आधारित है और ओरिओ पर नहीं. वर्तमान में, Xiaomi Mi A1 कंपनी के पोर्टफोलियो पर एकमात्र फोन है, जो Google के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम के लेटेस्ट वर्जन पर चलता है.