Xiaomi की ओर से उसके लेटेस्ट मोबाइल फोन यानी Redmi K30 Ultra को लॉन्च कर दिया गया है। आपको बता देते हैं कि यह नया मॉडल Redmi K30 और Redmi K30 Pro के बीच का मॉडल है, इसके अलावा कंपनी ने इसके पहले Redmi K30 Pro Zoom Edition जैसे फोन को भी लॉन्च कर दिया था। आपको बता देते है कि Redmi K30 Ultra मोबाइल फोन में आपको एक 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन मिल रही है, इसके अलावा इसमें आपको मीडियाटेक Dimensity 1000+ एडिशन प्रोसेसर भी मिल रहा है। हालाँकि K30 सीरीज के अन्य तीन मोबाइल फोंस में आपको क्वालकॉम स्नेपड्रैगन प्रोसेसर मिला था।
Redmi K30 Ultra मोबाइल फोन को CNY 1,999 की शुरूआती कीमत में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, इसके अलावा आपको बता देते है कि इसके 8GB रैम और 128GB मॉडल को CNY 2,199 में लिया जा सकता है, हालाँकि अगर आप इसका 8GB रैम और 256GB मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए CNY 2,499 देने होंगे। साथ ही अगर आप इसका 8GB रैम और 256GB मॉडल लेना चाहते हैं तो आपको इसके लिए CNY 2,699 खर्च करने होंगे।
इस मोबाइल फोन यानी Redmi K30 Ultra को अलग अलग तीन रंगों में लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन को आप मूनलाइट ब्लैक, और मिंट ग्रीन के अलावा मूनलाइट वाइट रंगों में भी ले सकते हैं। Redmi K30 Ultra मोबाइल फोन को चीन के बाजार में mi।com के साथ अन्य Xiaomi चैनल्स के माध्यम से 14 अगस्त से खरीद सकते हैं।
Redmi K30 Ultra मोबाइल फोन को एक 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया गया है, इसके अलावा फोन में आपको मीडियाटेक Dimensity 1000+ प्रोसेसर और 8GB तक की रैम मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको 512GB तक की स्टोरेज भी मिल रही है। अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इस मोबाइल फोन में आपको एक क्वाड-कैमरा सेटअप मिल रहा है, जिसमें एक 64MP का प्राइमरी कैमरा मौजूद है, साथ ही इसमें आपको एक 5MP का मैक्रो लेंस मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 13MP का वाइड-एंगल लेंस भी मिल रहा है, और फोन में एक 2MP का डेप्थ सेंसर भी मौजूद है। इसके अलावा फोन के फ्रंट पर आपको एक 20MP का पॉप-अप सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है।
फोन में आपको एक 4500mAh क्षमता की बैटरी मिल रही है, जो 33W की फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन में आपको कई अन्य सेंसर भी मिल रहे हैं, जो आपको एक प्रीमियम स्मार्टफोन में देखने को मिलते हैं।