इस बात को लेकर ज़रा भी दोराय नहीं होनी चाहिए कि Xiaomi की ओर से उसके एक अन्य स्मार्टफोन पर काम किया जा रहा है, इस मोबाइल फोन को Redmi सीरीज में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मतलब है कि आपको भविष्य में एक नया Redmi मोबाइल फोन मिलने वाला है। हालाँकि इस मोबाइल फोन का नाम आपको कुछ चकित कर सकता है, आपको बता देते है कि इस मोबाइल फोन को Redmi 8A Pro के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस बारे में जानकारी RF सर्टिफिकेशन से सामने आई है, जिसे Xiaomi की आधिकारिक वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है।
आपको बता देते है कि अभी Redmi 8A को कल ही लॉन्च किया गया है। हालाँकि स्मार्टफोन के किसी भी Pro वैरिएंट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही थी, अचानक ही इसके बारे में यह जानकारी सामने आ रही है। हालाँकि बजट में आने वली Redmi सीरीज के लिए यह कोई नई बात नहीं है। इस सीरीज में कंपनी की ओर से अभी तक बहुत से फोंस को लॉन्च किया जा चुका है।
Redmi 8A Pro मोबाइल फोन की चर्चा करें तो यह Redmi 8A के मुकाबले कुछ ज्यादा तो अलग नहीं है लेकिन इसके बाद भी इन स्मार्टफोंस में आपको कुछ कुछ अंतर देखने को मिल जाता है। अगर हम Redmi 8A मोबाइल फोन की चर्चा करें तो इस मोबाइल फोन को एक 6।22-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले से लैस है, यह एक वाटरड्राप नौच मोबाइल फोन है। इसके अलावा इसमें आपको स्नेपड्रैगन 439 चिपसेट मिल रहा है। फोन को 2GB और 3GB मॉडल के साथ 32GB स्टोरेज में पेश किया गया है।
इसके अलावा फोन में आपको एक 12MP का प्राइमरी कैमरा मिल रहा है, साथ ही आपको एक 8MP का सेल्फी कैमरा भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, फोन को एंड्राइड 9 Pie पर लॉन्च किया है, यह MIUI 10 को सपोर्ट करता है, हालाँकि इसे जल्द ही MIUI 10 का सपोर्ट भी जल्द ही मिलने वाला है। अब हो सकता है कि Redmi 8A Pro स्मार्टफोन को भी कहीं ऐसे ही स्पेक्स के साथ पेश न कर दिया जाये, लेकिन अब इनमें अंतर क्या है, यह हम सभी को इस मोबाइल फोन के लॉन्च के बाद ही पता चलने वाला है।