Xiaomi ने अपने Redmi 7 को देना शुरू किया MIUI 11 का अपडेट, जानिये सबकुछ

Updated on 01-Nov-2019
HIGHLIGHTS

Redmi 7 मोबाइल फोन को भारत में MIUI 11 का ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिलना शुरू हो गया है

इस बात की जानकारी Xiaomi की ओर से उसके अधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई है

इस नए अपडेट का साइज़ 1.7GB है

अभी हाल ही ऐसा भी सामने आया है कि Redmi Y3 मोबाइल फोंस के लिए Xiaomi की ओर से MIUI 11 का अपडेट जारी कर दिया गया है। हालाँकि अब सामने आ रहा है कि Redmi 7 स्मार्टफोन को भी भारत में MIUI 11 ग्लोबल स्टेबल अपडेट मिल गया है, इस बारे में जानकारी Xiaomi की ओर से ही उसके आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी गई है। इसके अलावा Xiaomi की ओर से पहले ही उसके Redmi Note 7, Note 7S, POCO F1, Redmi K20, Redmi K20 Pro और अन्य कई स्मार्टफोंस के लिए जारी कर दिया गया था। 

अगर हम इस अपडेट की बात करें तो यह साइज़ में लगभग 1.7GB है, इसे आप मात्र एक बढ़िया वाई-फाई पर ही इंस्टाल और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अलावा इस अपडेट में फोन को अक्टूबर महीने का सिक्यूरिटी पैच भी मिला है। आपको बता देते हैं कि यह अपडेट अभी के लिए एंड्राइड 9 पाई पर आधारित है। इया अपडेट के बिल्ड नंबर की अगर चर्चा करें तो यह MIUI v11.0.2.0PFLINXM है। 

हालाँकि यह अपडेट Redmi 7 मॉडल्स पर अपने आप ही नजर आ रहा है लेकिन अगर आपके पास यह फोन है और आपको यह अपडेट अभी तक नजर नहीं आया है तो आप इसे सेटिंग में जाकर सिस्टम अपडेट में अपने आप ही चेक भी कर सकते हैं। यह अपडेट अभी पहले चरण में इन फोंस को ही मिला है, हालाँकि दूसरे चरण में यह अन्य कई स्मार्टफोंस को मिलने वाला है। 

दूसरे चरण में शामिल स्मार्टफोंस की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें Redmi 6, Redmi 6 Pro, Redmi 6A, Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro, Redmi 5, और Redmi 5A आते हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में अन्य नामों की चर्चा करें तो इसमें Redmi Note 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi Y2, Redmi 4, Mi Mix 2, Redmi 7A, Redmi 8, Redmi 8A और Redmi Note 8 शामिल हैं। अभी हाल ही में लॉन्च हुए Redmi Note 8 Pro स्मार्टफोन को यह अपडेट दिसम्बर महीने में दिया जा सकता है।

Disclaimer: Digit, like all other media houses, gives you links to online stores which contain embedded affiliate information, which allows us to get a tiny percentage of your purchase back from the online store. We urge all our readers to use our Buy button links to make their purchases as a way of supporting our work. If you are a user who already does this, thank you for supporting and keeping unbiased technology journalism alive in India.
Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :