Xiaomi आज भारत में अपनी Xiaomi Redmi 6 सीरीज को लॉन्च करने जा रहा है, ऐसा माना जा रहा है कि इस सीरीज में कंपनी की ओर से Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6A और Xiaomi Redmi 6 Pro स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जाने वाला है।
‘देश के नए स्मार्टफोंस’, आपको याद होगा जब Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाने वाला था, तो उसके पहले उसे ‘देश का स्मार्टफोन’ कहा जा रहा था। हालाँकि अभी हाल ही में Xiaomi के इंडिया हेड मनु कुमार जैन ने एक ट्विट करके ‘देश के नए स्मार्टफोंस’ को लेकर एक ट्विट किया था। इस ट्विट में 6 शब्द का भी इस्तेमाल हुआ था। साथ ही तीन फोंस को भी इस ट्विट में देखा जा सकता था, इसी से अंदाज़ा लगाया गया कि भारत में जल्द ही Xiaomi Redmi 6 सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है। आज वो दिन आ गया है। आज भारत में Xiaomi Redmi 6, Xiaomi Redmi 6A और Xiaomi Redmi 6 Pro स्मार्टफोंस को लॉन्च किया जा सकता है।
इन तीनों स्मार्टफोंस ओ कंपनी के नए अफोर्डेबल स्मार्टफोंस के तौर पर लॉन्च किया जाने वाला है। इन तीनों ही स्मार्टफोंस को लॉन्च करने के दौरान इनकी लाइव स्ट्रीमिंग भी की जाने वाली है, जो आप event.mi.com/in/6-is-here पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इस लाइव स्ट्रीमिंग को अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स और यूट्यूब चैनल के माध्यम से भी कर सकती है। आपको बता दें कि यह इवेंट आज दोपहर 12:30 मिनट पर शुरू होने वाला है।
इनके आज लॉन्च से पहले नही एक नई खबर जो कंपनी की ओर से ही टीज़ की गई है, वह यह है कि इन स्मार्टफोंस में आपको ड्यूल 4G VoLTE सपोर्ट भी मिलने वाला है, इसके लिए कंपनी ने एक ट्विट करके जानकारी दी है।