Xiaomi Redmi 10 के साथ एक सरप्राइज भी ला रही Xiaomi, देखें क्या मिलने वाला है आपको

Xiaomi Redmi 10 के साथ एक सरप्राइज भी ला रही Xiaomi, देखें क्या मिलने वाला है आपको
HIGHLIGHTS

Xiaomi अपने Redmi 10 को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है

लॉन्च से पहले फोन के डिज़ाइन को दिखाने के साथ-साथ कुछ मुख्य स्पेक्स (Specification) के बारे में भी जानकारी सामने आई है

Redmi 10, Redmi 9 सीरीज़ का ही सक्सेसर होने वाला है, जो कि Xiaomi के बजट रेंज (Budget Range) के फोन हैं

Xiaomi अपने Redmi 10 को ग्लोबल स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है और लॉन्च से पहले फोन के डिज़ाइन को दिखाने के साथ-साथ कुछ मुख्य स्पेक्स (Specification) के बारे में भी जानकारी सामने आई है। Redmi 10, Redmi 9 सीरीज़ का ही सक्सेसर होने वाला है, जो कि Xiaomi के बजट रेंज (Budget Range) के फोन हैं। वर्तमान में, Xiaomi भारत में Redmi 9A, Redmi 9i, Redmi 9 Prime और Redmi 9 Power  को सेल करता है और आगामी Redmi 10 अब से कुछ हफ्तों में एक बजट फोन के तौर पर ही बाजार में आने वाला है। आपको अभी के लिए बता देते है कि Xiaomi ने Redmi 10 के लॉन्च की सही तारीख की पुष्टि नहीं की है।  इसे भी पढ़ें: Vivo X60 India Price Cut: Vivo के इस कमाल के फोन की कीमत में आई गिरावट, देखें नई कीमत और टॉप 5 फीचर

हालाँकि ऐसा माना जा रहा है कि भारत में एक नए Mi NoteBook के लॉन्च को अंजाम दिया जा सकता है और भारत में 26 अगस्त के लिए अपने स्मार्टर लिविंग 2022 इवेंट को भी शेड्यूल किया है। हो सकता है कि इसी इवेंट में यह फोन लॉन्च किया जाये लेकिन आपको यहाँ बता देते है कि इतना ही नहीं Redmi 10 के साथ कंपनी एक सरप्राइज लेकर आ रहा है, ऐसा माना जा रहा है कि Redmi 10 के साथ Xiaomi इंडिया में अपने एक और फोन को लॉन्च कर सकती है। इस लेटेस्ट मोबाइल फोन (Mobile Phone) को Xiaomi Redmi 10 Prime के तौर पर Redmi 10 के साथ लॉन्च किया जा सकता है, आइये जानते हैं दोनों ही फोंस के बारे में! इसे भी पढ़ें: इन 5 बजट फोंस ने इसी हफ्ते स्मार्टफोन बाजार में रखें हैं अपने कदम, कीमत ही कम नहीं लेकिन फीचर्स भी हैं तगड़े

Redmi 10 को लेकर सामने आ रहे हैं टीज़र

Xiaomi अपने सोशल मीडिया हैंडल पर Redmi 10 को टीज कर रहा है, जिसमें कुछ प्रमुख स्पेक्स (Specification) की पुष्टि की गई है। स्मार्टफोन में 50MP क्वाड-कैमरा, 6.5-इंच फुल HD + डिस्प्ले के साथ 90Hz रिफ्रेश रेट और डुअल स्पीकर होने की पुष्टि की गई है। इसके अलावा, Xiaomi ने Redmi 10 के डिज़ाइन का भी खुलासा किया है और यह कि फोन तीन रंगों में उपलब्ध होगा। इसे भी पढ़ें: Realme यूजर्स को झटका, इन Realme Phones का प्राइस बढ़ा, देखें क्या है नया प्राइस

Redmi 10 Prime को लेकर सामने आ रही है बड़ी जानकारी

Xiaomi बहुत जल्द Redmi 10 Prime लॉन्च कर सकती है। फोन को IMEI वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है, जो डिवाइस के मॉडल नंबर और मॉनीकर की पुष्टि करता है। आगामी बजट Redmi फोन का मॉडल नंबर 21061119BI है। टिपस्टर मुकुल शर्मा द्वारा सबसे पहले स्पॉट की गई लिस्टिंग में विभिन्न एलटीई बैंड की भी सूची है जो डिवाइस को सपोर्ट करेगा। इसे भी पढ़ें: फ्री में देखना चाहते हैं OTT प्लेटफॉर्म्स पर मूवी और लेटेस्ट शो, रहा पाए

Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर Redmi 10 Prime के लॉन्च की तारीख की पुष्टि नहीं की है। डिवाइस को बहुत जल्द वेनिला Redmi 10 के साथ लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह अनुमान लगाया गया है कि फोन के सितंबर या अक्टूबर में भारत में आने की संभावना है। Redmi 10 सीरीज के भारत में लॉन्च की सही तारीख जानने के लिए हमें आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा। 

इसे भी पढ़ें: Reliance Jio यूजर्स के लिए आया बेस्ट ऑफर, Rs 399 के रीचार्ज पर मिलेगा Rs 100 का कैशबैक

Redmi 10 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर 

Redmi 10 जो ग्लोबल स्तर पर लॉन्च होने के लिए तैयार है, में 6.5-इंच का फुल एचडी + (2400×1080 पिक्सेल) रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है जो 90Hz तक की रिफ्रेश रेट और केंद्र में एक पंच-होल कटआउट के साथ आने वाला है। Redmi 10 में एक प्लास्टिक बिल्ड है जिसकी मोटाई 8.92mm है और इसका वजन 181gm है। इसे तीन रंगों में पेश किया जाएगा: कार्बन ग्रे, पेबल व्हाइट और सी ब्लू। इसे भी पढ़ें: Reliance Jio के ये नए 5 रिचार्ज प्लान Vi और Airtel के प्लान्स पर हर तरह से भारी, देखें डिटेल्स

यह MediaTek Helio G88 प्रोसेसर द्वारा संचालित होने वाला है, जिसमें से चुनने के लिए 4GB+64GB, 4GB+128GB और 6GB+128GB स्टोरेज ऑप्शन हैं। आउट-ऑफ-द-बॉक्स, फोन MIUI 12.5 पर चलेगा, जो Android 11 पर आधारित है। इसे भी पढ़ें: BSNL के इस प्लान में केवल Rs 1.42 में मिलता है 1GB डाटा, जानें क्या है पूरे बेनिफ़िट

Redmi 10 के बैक पैनल पर एक क्वाड-कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP का डेप्थ सेंसर है। आगे की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में डुअल स्पीकर और साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर भी है। यह 5,000mAh की बैटरी से लैस है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है और बॉक्स में 22.5W फास्ट चार्जिंग एडॉप्टर है। इसे भी पढ़ें: Google पर 5000% ज़्यादा सर्च किया गया इसे, जानें क्या है जिसे जानना चाहती है पूरी दुनिया

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar

अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी में पिछले 7 सालों से काम कर रहे हैं! वर्तमान में अश्वनी कुमार डिजिट हिन्दी के साथ सहायक-संपादक के तौर पर काम कर रहे हैं। View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo