Xiaomi ने अपने सब-ब्रांड POCO के POCO F1 मोबाइल फोन को भारत में पिछले साल लॉन्च किया था। अभी तक इस मोबाइल फोन पर आपको Widevine L1 का सपोर्ट नहीं था, जिसके कारण आप इसपर Netflix और Amazon Prime जैसे कॉन्टेंट को नहीं देख सकते थे। अब अगर ऐसा देखा जाए तो यह डिवाइस की एक बड़ी कमी थी, लेकिन कंपनी की ओर से इसे दूर करने के पूरे प्रयास करते हुए इस अपडेट को अब मोबाइल फोन के लिए जारी कर दिया है। कंपनी ने इस बात की भी जानकारी दी है कि वह क्वालकॉम और गूगल के साथ मिलकर काम कर रही है। इसके अलावा अभी यह अपडेट बीटा में ही मौजूद है लेकिन इसे जल्द ही आधिकारिक तौर एक फाइनल OTA के तौर पर फोन के लिए जारी कर दिया जाने वाला है।
अभी हाल ही में कंपनी की ओर से इस क्लोज बीटा अपडेट जिसका वर्जन नंबर V9.2.25 है। इसका मतलब है कि इस अपडेट के साथ मोबाइल फोन को Widevine L1 का सपोर्ट दे दिया गया है। इसके अलावा ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस अपडेट के बाद अमेज़न पर आपको HD प्लेबैक सपोर्ट भी मिलने वाला है। इस अपडेट के बाद अब आप इन विडियो स्ट्रीमिंग एप्स का आनंद भी अपने फोंस में उठा सकते हैं।
हालाँकि जैसा कि आप जानते हैं कि इस अपडेट को अभी तक बीटा के लिए ही जारी किया गया है, इसका मतलब है कि आप इसकी बीटा टेस्टिंग में शामिल हो सकते हैं लेकिन अगर आप चाहते हैं कि बीटा में आपने फोन में किसी कारण कोई कमी न आ जाये तो आपको इस अपडेट के फाइनल वर्जन के आने तक का इंतज़ार करना होगा। मतलब है कि सभी यूजर्स तक अभी इसका अपडेट आने में कुछ समय लग सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!
ये भी पढ़ेंं:
स्पेक्स कम्पेरिज़न: Honor View 20 vs Xiaomi Poco F1
Poco F1 Armoured Edition का नया 6GB रैम वैरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत Rs 23,999