Xiaomi के पेटेंट से हुआ पेंटा कैमरा वाले फोल्डेबल फोन का खुलासा

HIGHLIGHTS

आउटवर्ड-फोल्डिंग स्क्रीन के साथ आएगा डिवाइस

मिलेंगे पांच कैमरा

सैमसंग और मोटोरोला भी जल्द पेश करने वाले हैं अपने फोल्डेबल फोन

Xiaomi ने 8 नवम्बर को एक नया पेटेंट पब्लिश किया है जिससे पॉप-अप मोड्यूल में पांच कैमरा से लैस एक फोल्डेबल फोन को देखा जा सकता है। फोन को आउटवर्ड-फोल्डिंग स्क्रीन के साथ रखा गया है और फोन में पेंटा कैमरा सेटअप मिलेगा जो कि रियर और फ्रंट दोनों कैमरा के रूप में काम करेगा। अनफोल्ड फोन का बायाँ किनारा मोटा लगता है जिसका कारण इसमें मौजूद बैटरी और अन्य कोम्पोनेंट्स हो सकते हैं।

डिवाइस के पेटेंट को देख कर अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि रियल प्रोडक्ट भी जल्द सामने आ जाएगा हालांकि Xiaomi ने कुछ समय पहले एक विडियो टाइप में फोल्डेबल फोन का प्रोटोटाइप साझा किया था जिसे अभी तक पेश नहीं किया गया है। हाल ही में कम्पनी ने Mi Mix Alpha फोन लॉन्च किया है जो कि फ्लेक्सिबल डिस्प्ले के साथ आता है जो डिवाइस के चारों ओर इसे घेरे हुए है।

Foldable फोंस की बात करें तो Samsung अपना नया Foldable डिवाइस Samsung W20 इस महीने 19 तारीख को चीन में लॉन्च करेगा। US में हुई Samsung Developer Conference 2019 में भी कम्पनी अपने वर्टिकल फोल्डिंग स्मार्टफोन को टीज़ कर चुकी है। सैमसंग द्वारा साझा किए पोस्टर से Galaxy Fold जैसे डिज़ाइन का पता चलता है।

इसके अलावा, Motorola भी अपना foldable फोन Motorola Razr आज लॉन्च करने वाली है। कम्पनी का पुराना Razr एक फोल्डेबल फोन था इसलिए उम्मीद की जा रही है नए फोन में बड़ी foldable स्क्रीन मिलेगी। लीक हुए specs से पता चला है कि Razr phone क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और इसका प्राइस $1500 में इसे सेल किया जाएगा।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :