Xiaomi Mi Note 10 स्मार्टफोन जिसे Mi CC9 Pro का ही ग्लोबल वर्जन कहा जा रहा है, इस मोबाइल फोन को 14 नवम्बर को लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा Mi CC9 Pro मोबाइल फोन को अभी कल ही यानी 5 नवम्बर को ही चीन में बाजार में लॉन्च किया जाने वाला है। इसके अलावा आपको बता देते हैं कि आगामी Mi Note 10 स्मार्टफोन को लेकर काफी कुछ सामने आ रहा है, ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस स्मार्टफोन में एक 108MP का रियर कैमरा होने वाला है। इसके अलावा Xiaomi की ओर से इस स्मार्टफोन का एक Pro वैरिएंट भी लॉन्च करने वाला है।
अभी हाल ही में Mi Note 10 सीरीज ने NBTC और EEC वेबसाइट पर देखा जा चुका है। हालाँकि Xiaomi की ओर से Xiaomi Mi Note 10 Pro को लेकर कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक रुमर्स और अफवाहों में हमने मात्र Mi Note 10 को ही देखा है। हालाँकि अभी हाल ही में Xiaomi Poland की ओर से इस वर्जन के होने के भी संकेत मिल रहे हैं। इस स्मार्टफोन को यानी Pro वैरिएंट को अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी लाया जा सकता है।
कंपनी ने Mi Note 10 स्मार्टफोन से ली गई कुछ तस्वीरों को यानी कुछ कैमरा सैंपल को शेयर किया है। हालाँकि ऐसा सामने आ रहा है कि यह Photo Mi Note 10 Pro से ली गई हैं। इसके अलावा अभी यह भी सामने आ चुका है कि इस मोबाइल फोन के पांच कैमरा के बारे में भी जानकारी सामने आ चुकी है।
अगर हम कैमरा आदि की बात करें तो आपको बता देते हैं कि इसमें आपको एक 20MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शूटर मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको 12MP का एक सेंसर मिलने वाला है, जो पोर्टेट के लिए है, साथ ही फोन में आपको एक 2MP का मैक्रोफोटोग्राफी सेंसर मिलने वाला है, साथ ही फोन में आपको एक 5MP का कैमरा मिलने वाला है, जो 50x ज़ूम तक जा सकता है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि Xiaomi Mi Note 10 स्मार्टफोन 5X ऑप्टिकल ज़ूम के साथ आ सकता है, और इसके अलावा इसमें आपको हाइब्रिड ज़ूम भी मिलने वाली है।