कथित तौर पर Xiaomi की ओर से उसके Xiaomi Mi MIX 4 मोबाइल फोन का एक प्रोडक्ट लैंडिंग पेज शेयर कर दिया गया है। हालाँकि यह खबर सितम्बर की है। हालाँकि इस समय से ही ऐसी खबरें आ रही हैं कि फोन को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है लेकिन अभी तक इसका लॉन्च नहीं हुआ है। हालाँकि इसके स्थान पर कंपनी की ओर से उसका Xiaomi Mi MIX Alpha स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया गया था, यह एक रैपअराउंड डिस्प्ले से लैस था। अब एक बार फिर से Xiaomi Mi MIX 4 को लेकर जानकारी सामने आ रही है, ऐसा कहा जा रहा है कि इस मोबाइल फोन की कुछ रियल इमेजेज इन्टरनेट पर देखी गई हैं। आइये जानते हैं इस मोबाइल फोन के बारे में सबकुछ।
हालाँकि अभी कंपनी की ओर से कुछ समय पहले ही सामने आया था कि इस साल Mi Mix 4 जैसा कोई भी डिवाइस लॉन्च नहीं किया जाने वाला है। इस मैसेज को कंपनी की ओर से वेइबो पर दिया गया था। हालाँकि एक नई स्टेटमेंट में सामने आ रहा है कि ऐसा कुछ भी नहीं कहा गया है, इसका मतलब है कि इस साल हमें Mi Mix 4 मोबाइल फोन देखने को मिल सकता है। इसी साल हम Mi Mix 4 स्मार्टफोन को लॉन्च होते देख सकते हैं।
अगर हम Xiaomi Mi Mix Alpha मोबाइल फोन की चर्चा करें तो Mi MIX Alpha मोबाइल फोन आपको ड्यूल सिम 5G कनेक्टिविटी के सतब मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 108MP का कैमरा भी मिल रहा है।
हालाँकि अभी तक Xiaomi Mi MIX Alpha मोबाइल फोन के स्क्रीन साइज़ के बारे में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन इतना जरुर है कि इस स्मार्टफोन में आपको एक क्वालकॉम स्नेपड्रैगन 855+ प्रोसेसर मिल रहा है, साथ ही फोन में आपको एक 12GB की रैम के साथ 512GB की स्टोरेज भी मिल रही है, यह UFS 3.0 की स्टोरेज है। इसके अलावा फोन में आपको एक 4000mAh क्षमता की बैटरी भी मिल रही है, जो 40W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है।
फोटोग्राफी की अगर बात करें तो इस मोबाइल फोन में आपको एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें आपको एक 108MP का मेन कैमरा मिल रहा है, साथ ही इसमें आपको एक 20MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा मिल रहा है, इसके अलावा इसमें आपको एक 12MP का टेलीफोटो लेंस भी मिल रहा है। हालाँकि फोन में आपको कोई भी फ्रंट कैमरा नहीं मिल रहा है। हालाँकि अगर आपको सेल्फी या फ्रंट विडियो बनाना है तो तो आपको फोन को घुमाना होगा। बैक पर स्क्रीन आपके लिए व्यूफाइंडर का काम करती है।
Xiaomi Mi MIX Alpha फोन को RMB 19,999 की कीमत में लॉन्च किया गया है, जो लगभग Rs 200,800 की कीमत में लॉन्च किया गया है। इस मोबाइल फोन को आप दिसम्बर से ले सकते हैं, क्योंकि यह उसी महीने में सेल के लिए आने वाला है। हालाँकि इस बारे में कोई भी जानकारी मौजूद नहीं है कि इस मोबाइल फोन को भारत में कब तक लाया जाने वाला है।