आज Xiaomi Mi Mix 2 फ्लिपकार्ट और Mi.com पर सेल के लिए है उपलब्ध
Mi Mix 2 स्मार्टफोन 10 अक्टूबर को भारत में लॉन्च किया गया था. इस डिवाइस में 5.99 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले मौजूद है.
Xiaomi के लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस Mi Mix 2 की दूसरी सेल फ्लिपकार्ट और कंपनी की वेबसाइट पर शुरू हो गई है. इस स्मार्टफोन की कीमत Rs 35,999 है और यह ब्लैक कलर के वेरिएंट में उपलब्ध है. इस स्मार्टफोन की पहली सेल 17 अक्टूबर को थी. आज की सेल के बाद यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट, Mi.com, Mi होम और अन्य ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर उपलब्ध हो जाएगा.
Surveyयह स्मार्टफोन Xiaomi का एक बेज़ेल-लेस डिवाइस है और यह अपने पिछले वर्जन से ज़्यादा पतला है. यह डिवाइस 7 सीरीज़ एल्युमीनियम फ्रेम और सेरामिक रियर पैनल के साथ आता है.
स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो, Mi Mix 2 में 5.99 इंच की फुल HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है जो 2160 x 1080 पिक्सल के रेजोल्यूशन के साथ आती है. यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट, 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज से लैस है. अन्य फ्लैगशिप डिवाइस की तरह Mi Mix 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप नहीं दिया गया है.
Mi Mix 2 में 12MP का सिंगल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो Sony के IMX386 सेंसर के साथ आता है, जैसा कि हमने Xiaomi के Mi 6 फ्लैगशिप स्मार्टफोन में देखा था. इसका रियर कैमरा सेंसर 1.25 माइक्रोन पिक्सल्स का इस्तेमाल करता है और फॉर-एक्सिस इमेज स्टेबिलाइजेशन तथा डुअल-टोन LED फ़्लैश सपोर्ट करता है. इसके फ्रंट पर 5MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है.
Xiaomi का Mi Mix 2 डुअल-बैंड WiFi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, NFC सपोर्ट करता है लेकिन इस डिवाइस में 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद नही है. साथ ही यह फोन ग्लोबल LTE बैंड्स सपोर्ट करता है जो पूरी दुनिया में 226 रीजंस में काम कर सकता है. यह स्मार्टफोन एंड्राइड 7.1 नूगा पर आधारित MIUI 9 पर चलता है और इस डिवाइस में रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है. Mi Mix 2 में 3400mAh की बैटरी दी गई है और यह ब्लैक कलर के वेरिएंट में उपलब्ध है.
फ्लिपकार्ट आज इन प्रोडक्ट्स पर दे रहा है ऑफर्स
अमेज़न आज इन प्रोडक्ट्स पर दे रहा है डील्स
Enjoying writing since 2017... View Full Profile
