Xiaomi Mi Fan Festival 2022 की हुई घोषणा, देखें क्या धमाका करने वाला है Xiaomi

HIGHLIGHTS

इस साल का आयोजन भारत में कंपनी की 8वीं वर्षगांठ यानि 8th Anniversary के जश्न का प्रतीक होने वाला है

Redmi Note 11 Pro + 5G, Redmi 10 5G और Note 11S 5G की यूरोपीय बाजार में घोषणा करते समय, Xiaomi फैन फेस्टिवल 6 अप्रैल को होने का पता चला था

Redmi Note 11 Festival Edition को भी कंपनी की ओर से जल्द लॉन्च किया जा सकता है

Xiaomi जल्द ही Mi फैन फेस्टिवल 2022 (Mi Fan Festival 2022) का आयोजन करने वाला है। इस साल का आयोजन भारत में कंपनी की 8वीं वर्षगांठ यानि 8th Anniversary के जश्न का प्रतीक होने वाला है। हालांकि ईवेंट की डेट तो अभी सामने नहीं आई है लेकिन इस ईवेंट के आयोजन की जानकारी कंपनी ने अपने यूजर्स के साथ Twitter के माध्यम से शेयर की है। जानकारी के लिए बता देते है कि Redmi Note 11 Pro + 5G, Redmi 10 5G और Note 11S 5G की यूरोपीय बाजार में घोषणा करते समय, Xiaomi फैन फेस्टिवल 6 अप्रैल को होने का पता चला था। अब, यह स्पष्ट नहीं है कि भारतीय इवेंट होगा या नहीं। 

यह भी पढ़ें: RRR Box Office: RRR का हिन्दी वर्जन जल्द तोड़ेगा बाहुबली का लाइफटाइम कलेक्शन रिकॉर्ड

https://twitter.com/XiaomiIndia/status/1509078672040693761?ref_src=twsrc%5Etfw

इतना ही नहीं, Xiaomi Redmi Note 11 के एक और वेरिएंट को पेश करने जा रहा है,  जिसमें फेस्टिवल एडिशन नाम जोड़ा जाने वाला है। यहाँ नीचे डिवाइस के बारे में जानकारी दी गई है:

जैसा कि आप देख सकते हैं, यह रेड्मी लोगो के ठीक ऊपर, विशेष ब्रांडिंग के साथ एक नीली शेड दिखाता है। एक स्पेशल एडिशन फोन होने के नाते, Xiaomi इसकी पैकेजिंग को एक अनूठा रूप दे रहा है और कस्टम स्टिकर भी बंडल कर रहा है। 

यह भी पढ़ें: Redmi 10 Offer: Rs 5000 डिस्काउंट के साथ मिल रहा है यह स्मार्टफोन, 128GB स्टोरेज, 50MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 680 से लैस

हमें 33W चार्जर, केबल, केस और पेपर डिटेल्स जैसी इन-बॉक्स सामग्री भी देखने को मिलती है। हमें नहीं पता कि यह नया Redmi Note 11 भारत में आएगा या नहीं। लेकिन यहाँ आप इस फोन के स्पेक्स पर एक नजर डाल सकते हैं:

रेडमी नोट 11 के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स (स्टैंडर्ड इंडियन वेरिएंट)

फोन में यानि Redmi Note 11 में FHD + रिज़ॉल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits पीक ब्राइटनेस के साथ 6.43-इंच की AMOLED स्क्रीन मिलती है। सेल्फी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है और सेंट्रल पंच होल में इसे जगह दी गई है।

बैक कैमरों में 50MP का मेन सेंसर, 8MP का अल्ट्रावाइड स्नैपर, 2MP का मैक्रो और 2MP का डेप्थ शूटर शामिल है।

यह भी पढ़ें: कैसे Rs 9,999 वाला Redmi 9i Sport मिलेगा Rs 7,399 में, देखें Flipkart का यह ऑफर

यहाँ आपको जानकारी के लिए बता देते है कि फोन में LPDDR4x रैम और UFS 2.2 स्टोरेज के साथ एक क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC मिलने वाला है। इसके अलावा फोन में आपको एक 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलने वाली है।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :