आज दोपहर 12 बजे Xiaomi के दो जाने माने स्मार्टफोंस की सेल होने वाली है। आपको बता दें कि आज फ्लिप्कार्ट, अमेज़न इंडिया और शाओमी मी स्टोर पर होने वाली सेल में आप Xiaomi Mi A2 और Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोंस को खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि कंपनी की ओर से लॉन्च किये गए उसके दूसरे एंड्राइड वन स्मार्टफोन को आप अमेज़न इंडिया के माध्यम से ले सकते हैं, इसके अलावा आप Xiaomi Redmi 5A स्मार्टफोन को फ्लिप्कार्ट के माध्यम से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप इन दोनों ही स्मार्टफोंस को शाओमी के आधिकारिक मी स्टोर पर जाकर भी खरीद सकते हैं, इसे हम मी.कॉम के नाम से भी जानते हैं।
जैसा कि आज जानते हैं कि अपने लॉन्च के बाद से इस डिवाइस को कई बार सेल के लिए लाया जा चुका है, यह डिवाइस कंपनी की ओर से आप दोपहर 12 बजे होने वाली सेल में फ्लिप्कार्ट और मी.कॉम के माध्यम से ख़रीदा सकेगा। इस डिवाइस के दो अलग अलग वैरिएंट्स हैं: इसे आप 2GB रैम और 16GB स्टोरेज के अलावा 3GB रैम और 32GB स्टोरेज ऑप्शन में भी ले सकते हैं। स्मार्टफोन को तीन अलग अलग रंगों में लॉन्च किया गया था, इसे आप गोल्ड, ग्रे, और रोज गोल्ड रंगों में ले सकते हैं।
इस डिवाइस की शुरुआती कीमत Rs 5,999 है, और इसके दूसरे वैरिएंट की कीमत Rs 6,999 है। अगर आपके पास एक्सिस बैंक का बज क्रेडिट कार्ड है तो आपको फ्लिप्कार्ट के माध्यम से इस डिवाइस पर लगभग 5 फीसदी का डिस्काउंट मिलने वाला है, इसके अलावा आपको जियो की ओर से Rs 2,200 का कैशबैक जियो नेटवर्क पर भी मिलेगा। हालाँकि इसके लिए आपको अपने फोन में Rs 198/Rs 299 वाला प्लान लेना होगा। इसकी अलावा डिवाइस पर EMI ऑप्शन भी आपको मिल रहा है, जिसके माध्यम से आप डिवाइस को Rs 200 प्रति माह में भी खरीद सकते हैं।
इस डिवाइस को 4GB रैम और 64GB स्टोरेज के साथ Rs 16,999 ई कीमत में लॉन्च किया गया है। आज की सेल में आप इस डिवाइस को बढ़िया डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। आपको बता दें कि आप दोपहर 12 बजे अमेज़न इंडिया और मी.कॉम पर इस डिवाइस को सेल किया जाने वाला है। यह डिवाइस ब्लैक और गोल्ड वैरिएंट्स में लिया जा सकता है। फोन के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज को लेकर अभी तक कोई इन्फो नहीं आई है। हालाँकि ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसका यह हायर वैरिएंट भारत में लॉन्च किया जाने वाला है।
अगर आप इस डिवाइस को लेना चाहते हैं तो अमेज़न इंडिया की ओर से आपको कुछ आकर्षक ऑफर भी मिल रहे हैं। जैसे अगर आप इसे अमेज़न पे का इस्तेमाल करके लेते हैं तो आपको लगभग Rs 808 की मासिक किश्तों में यह डिवाइस मिल जाएगा। इसके अलावा अगर आपके पास HDFC बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप इसे 5 फीसदी के डिस्काउंट के साथ ले सकते हैं।
हालाँकि मी.कॉम के माध्यम से इस डिवाइस को लेने पर आपको तीन महीने का हंगामा म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिलने वाला है, साथ ही आपको Rs 2,200 का कैशबैक और 4.5TB डाटा भी जियो की ओर से मिलने वाला है। इस डिवाइस को मी.कॉम से खरीदने पर आपको और भी बहुत कुछ मिल रहा है।