क्या यह है Xiaomi का नया Mi 7 स्मार्टफोन? लीक तस्वीरों से सामने आया काफी कुछ

Updated on 12-Apr-2018
HIGHLIGHTS

Xiaomi के एक स्मार्टफोन को लेकर इन्टरनेट पर एक नया लीक सामने आया है, इन लीक तस्वीरों में स्मार्टफोन iPhone X की तरह notch डिजाईन और अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ नजर आ रहा है।

Xiaomi के Mi 7 स्मार्टफोन का इंतज़ार सभी बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं, ऐसा भी कहा जा सकता है कि यह डिवाइस एक बहुप्रतीक्षित डिवाइस है। अब इसके बारे में नई जानकारी सामने आ रही है कि यह एक अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से भी लैस होने वाला है, अगर ऐसा होता है तो इसे OnePlus 6 से भी ज्यादा उत्साहित करने वाला डिवाइस कहा जा सकता है। इस उत्साह में आज कुछ नया भी जुड़ गया है।

आपको बता दें कि इस डिवाइस को लेकर सामने आई नई जानकारी इस स्मार्टफोन को लेकर अब तक सामने आई सबसे ज्यादा में से एक है। यह जानकारी वेइबो के माध्यम से सामने आई है। 

Paytm मॉल पर इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं ख़ास ऑफर्स

सबसे पहले आपको बता देते हैं कि ऐसा सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को कंपनी की ओर से MIUI के नए वर्जन यानी MIUI 9.5 के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.1 Oreo के साथ देखा जा सकता है। 

अगर हम नए लीक में सामने ई कुछ इमेजेज पर गौर करें तो इनके माध्यम से सामने आ रहा है कि इसमें एक नौच होने वाला है। जी हाँ, आपने सही सुना है, इस डिवाइस में आपको iPhone X की तरह ही एक नौच डिजाईन मिलने वाला है।

इसके अलावा इस स्मार्टफोन में फेस ID फीचर भी होने के आसार हैं। हालाँकि ऐसा भी सामने आ रहा है कि इसके बैक पर आपको कोई भी फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिखाई देगा। इसका मतलब है कि आपको इसमें एक अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि इस फीचर के बारे में कई बार पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

अगर इस डिवाइस में मौजूद कुछ स्पेक्स की चर्चा करें तो ऐसा माना जा रहा है कि इस स्मार्टफोन को एक 6.01-इंच की FHD+ डिस्प्ले 2160×1080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोन में आपको क्वालकॉम की ओर से उसका लेटेस्ट प्रोसेसर यानी स्नेपड्रैगन 845 मिल सकता है। साथ ही फोन को 6GB/8GB रैम के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

वाया:

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :