Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन शामिल नहीं किया जाएगा यह फीचर, किसी अन्य फीचर के होने के उम्मीद

Updated on 11-Apr-2018
HIGHLIGHTS

Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन को लेकर इसके पहले भी कई लीक और रेंडर सामने आ चुके हैं।

Xiaomi जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन Xiaomi Mi 6X डिवाइस को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है, यह स्मार्टफोन Xiaomi Mi 5X की पीढ़ी का ही नया स्मार्टफोन होने वाला है। इस स्मार्टफोन के अंतरराष्ट्रीय वैरिएंट को Xiaomi Mi A2 नाम से पेश किया जा सकता है। यह स्मार्टफोन Mi A1 एंड्राइड वन की पीढ़ी के नए स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को लेकर अभी तक कई लीक और रुमर्स सामने आ चुके हैं। इन लीक आदि में इसके स्पेक्स और रेंडर शामिल हैं। 

अभी हाल में ऐसा सामने आ रहा था कि इस डिवाइस में मीडियाटेक के हेलिओ P60 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है, हालाँकि एक नई रिपोर्ट ऐसा कह रही है कि इस डिवाइस को इस प्रोसेसर के बिना ही लॉन्च किया जा सकता है। 

Flipkart ऑफर्स: इन स्मार्टफोंस पर मिल रहा है डिस्काउंट

अभी हाल ही में यह स्मार्टफोन TENAA पर देखा गया है, और इसके द्वारा इसके कई स्पेक्स सामने आये हैं। आपको बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि डिवाइस में एक 2.2Ghz का ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। हालाँकि अब इस खबर के आने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि इस डिवाइस को स्नेपड्रैगन 630 या स्नेपड्रैगन 660 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह दोनों ही प्रोसेसर 2.2Ghz पर काम करते हैं। 

https://twitter.com/MishaalRahman/status/983798424448487424?ref_src=twsrc%5Etfw

इसके अलावा स्मार्टफोन को लेकर ऐसा भी सामने आ रहा है कि इस डिवाइस को दो अलग अलग वैरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है, इस डिवाइस को 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा अगर इस कैमरा की बात करें तो इस स्मार्टफोन को एक 20-मेगापिक्सल के रियर और 20-मेगापिक्सल के ही फ्रंट कैमरा के साथ लॉन्च किया जा सकता है। 

हमें Instagram पर फॉलो करने के लिये यहां क्लिक करें 

हमें YouTube पर सब्सक्राइब करने के लिये यहां क्लिक करें

अगर इसके अलावा कुछ अन्य स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि आपको इस स्मार्टफोन में एक 5.99-इंच की एक डिस्प्ले हो सकती है।  यह एक फुल स्क्रीन डिस्प्ले हो सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.1 Oreo पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एक 2910mAh क्षमता की बैटरी होने के भी आसार हैं। 

Team Digit

Team Digit is made up of some of the most experienced and geekiest technology editors in India!

Connect On :