ऐसा सामने आ रहा है कि Xiaomi अपने Mi 6X या Mi A2 स्मार्टफ़ोन को 25 अप्रैल को लॉन्च कर सकता है। इस बात की अब पुष्टि हो चुकी है। हालाँकि इस स्मार्टफोन को लेकर कई लीक और रुमर्स भी सामने आ चुके हैं, लेकिन इस बार इसे लेकर एक आधिकारिक जानकारी सामने आई है। शाओमी ने अपने इस स्मार्टफोन के ब्लू कलर वैरिएंट को लेकर टीजर जारी किया है। इसके अलावा आपको यह भी बता देते हैं कि इस स्मार्टफ़ोन का आधिकारिक टीजर भी इस बात की पुष्टि कर रहा है कि इसमें एक 20-मेगापिक्सल का ड्यूल कैमरा सेटअप होने वाला है।
इस बात की जानकारी चीनी माइक्रोब्लोगिंग साईट वेइबो के माध्यम से सामने आई है। इसे देखकर ऐसा भी कहा जा सकता है कि इसमें एक iPhone X की तरह ही वर्टीकल कैमरा सेटअप होने वाला है। साथ ही फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी होने की उम्मीद है। फोन में एंटेना लाइन्स को टॉप और बॉटम में जगह दी गई है।
Paytm मॉल: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं ख़ास ऑफर्स
इस टीजर की मानें तो स्मार्टफोन में एक 20-मेगापिक्सल का कैमरा सेटअप होने वाला है, इसमें एक 20-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 12-मेगापिक्सल का एक सेकेंडरी कैमरा भी होने की उम्मीद है। इसके अलावा स्मार्टफोन में एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी होने वाला है।
अभी हाल में ऐसा सामने आ रहा था कि इस डिवाइस में मीडियाटेक के हेलिओ P60 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है, हालाँकि एक नई रिपोर्ट ऐसा कह रही है कि इस डिवाइस को इस प्रोसेसर के बिना ही लॉन्च किया जा सकता है।
अभी हाल ही में यह स्मार्टफोन TENAA पर देखा गया है, और इसके द्वारा इसके कई स्पेक्स सामने आये हैं। आपको बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि डिवाइस में एक 2.2Ghz का ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। हालाँकि अब इस खबर के आने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि इस डिवाइस को स्नेपड्रैगन 630 या स्नेपड्रैगन 660 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह दोनों ही प्रोसेसर 2.2Ghz पर काम करते हैं।
Paytm मॉल: इन प्रोडक्ट्स पर मिल रहे हैं ख़ास ऑफर्स
अगर इसके अलावा कुछ अन्य स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि आपको इस स्मार्टफोन में एक 5.99-इंच की एक डिस्प्ले हो सकती है। यह एक फुल स्क्रीन डिस्प्ले हो सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.1 Oreo पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एक 2910mAh क्षमता की बैटरी होने के भी आसार हैं।