Xiaomi ने आधिकारिक तौर पर इस बात की घोषणा कर दी है कि वह अपने Mi 6X डिवाइस को 25-अप्रैल को चीन में लॉन्च करने जा रहा है। इस स्मार्टफोन को कंपनी की ओर से वेइबो पर टीज भी किया जा चुका है। इस डिवाइस को लेकर एक प्रमोशनल विडियो और एक आधिकारिक इमेज सामने आ चुकी है, हालाँकि अब एक नई खबर के अनुसार, इस स्मार्टफोन के 20-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा से ली गई तसवीरें ऑनलाइन सामने आई हैं।
अभी हाल में ऐसा सामने आ रहा था कि इस डिवाइस में मीडियाटेक के हेलिओ P60 प्रोसेसर को शामिल किया जा सकता है, हालाँकि एक नई रिपोर्ट ऐसा कह रही है कि इस डिवाइस को इस प्रोसेसर के बिना ही लॉन्च किया जा सकता है।
Paytm Deals on Smartphones: Paytm मॉल इन स्मार्टफोंस पर दे रहा है दमदार ऑफर्स
अभी हाल ही में यह स्मार्टफोन TENAA पर देखा गया है, और इसके द्वारा इसके कई स्पेक्स सामने आये हैं। आपको बता दें कि ऐसा माना जा रहा है कि डिवाइस में एक 2.2Ghz का ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है। हालाँकि अब इस खबर के आने के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि इस डिवाइस को स्नेपड्रैगन 630 या स्नेपड्रैगन 660 के साथ लॉन्च किया जा सकता है। यह दोनों ही प्रोसेसर 2.2Ghz पर काम करते हैं।
अगर इसके अलावा कुछ अन्य स्पेक्स की चर्चा करें तो आपको बता देते हैं कि आपको इस स्मार्टफोन में एक 5.99-इंच की एक डिस्प्ले हो सकती है। यह एक फुल स्क्रीन डिस्प्ले हो सकती है। इसके अलावा स्मार्टफोन को एंड्राइड 8.1 Oreo पर लॉन्च किया जा सकता है। इसमें एक 2,910mAh क्षमता की बैटरी होने के भी आसार हैं।
यहां आप इस स्मार्टफोन के कैमरा से ली गई सेल्फी को देख सकते हैं, इसमें यह सेल्फी पोर्ट्रेट ब्लर के साथ नजर आ रही हैं। इसके अलावा देखने में यह तस्वीरें कमाल की लग रही हैं। ऐसा लग रहा है कि इन्हें किसी प्रोफेशनल कैमरा से लिया गया हो।
Paytm Deals on Smartphones: Paytm मॉल इन स्मार्टफोंस पर दे रहा है दमदार ऑफर्स
हालाँकि अभी इस बारे में असल में कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है कि आखिर यह तस्वीरे असल में इसी कैमरा से ली गई हैं कि नहीं। इस बात की पुष्टि अभी नहीं की जा सकती है।
नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!