Xiaomi ने अभी हाल ही में अपने Xiaomi Mi MIX 2S स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, और अब नंबर एक नए स्मार्टफोन का है। ऐसा सामने आ रहा है कि कंपनी अपने Xiaomi Mi 6X स्मार्टफोन को 25 अप्रैल को लॉन्च करने वाली है। इस स्मार्टफोन को लेकर पहले भी कुछ स्पेक्स लीक सामने आये हैं। हालाँकि इसे लेकर अभी भी कुछ रहस्य था।
लेकिन अब इस रहस्य से पर्दा उठ गया है, आपको बता दें कि इंटरनेट पर एक जानकारी सामने आई है, जो डिवाइस के चिपसेट को लेकर बड़ी जानकारी दे रही है। ऐसा सामने आ रहा है कि इस डिवाइस में एक स्नेपड्रैगन 660 चिपसेट होने वाला है। इस नए लीक से इस बारे में भी पुष्टि हो रही है।
इस चिपसेट की जानकारी के अलावा ऐसा भी सामने आ रहा है कि डिवाइस में एक 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने वाला है, इसके अलावा स्मार्टफोन में एक ड्यूल 20-मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मिलने वाला है। इसके साथ ही यह भी सामने आ रहा है कि यह डिवाइस AI क्षमता से भी लैस है।
अगर इस स्मार्टफोन के स्पेक्स के बारे में कुछ जानकारी आपको दें तो कहा जा सकता है कि इस डिवाइस में एक 5.99-इंच की FHD+ डिस्प्ले होने वाली है, साथ ही इसमें आपको 6GB की रैम के साथ 128GB की इंटरनल स्टोरेज भी होने वाली है। साथ ही फोन एंड्राइड 8.1 Oreo पर काम करने वाला है। फोन में एक 2910mAh क्षमता की एक बैटरी दी गई है।