शाओमी Mi 5 स्मार्टफ़ोन हो सकता है 5.7-इंच की डिस्प्ले से लैस

HIGHLIGHTS

शाओमी Mi 5 में 5.7-इंच की 1080P डिसप्ले होगी. जीएफएक्स पर लिस्ट किए गए स्मार्टफोन में 1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन दी गई है. इससे पहले लीक हुई खबरों के अनुसार Mi5 में 5.2-इंच की डिसप्ले मौजूद होने की उम्मीद की गई थी.

मोबाइल निर्माता कंपनी शाओमी जल्द ही बाज़ार में अपना नया स्मार्टफ़ोन Mi 5 पेश करने वाली है. प्राप्त जानकारी के अनुसार कंपनी 24 फरवरी को अपने इस स्मार्टफोन को पेश कर सकती है. अब तक इस स्मार्टफ़ोन से जुडी कई जानकारियां सामने आ चुकी हैं, अब एक ताज़ा खुलासे में जानकारी दी गई है कि यह स्मार्टफ़ोन 5.7-इंच की डिस्प्ले से लैस हो सकता है.

आपको बता दें कि, यह जानकारी जीएफएक्सबेंच ने दी है. जीएफएक्सबेंच के अनुसार, शाओमी Mi 5 में 5.7-इंच की 1080P डिसप्ले होगी. जीएफएक्स पर लिस्ट किए गए स्मार्टफोन में 1920×1080 पिक्सल रेजल्यूशन की स्क्रीन दी गई है. इससे पहले लीक हुई खबरों के अनुसार Mi5 में 5.2-इंच की डिसप्ले मौजूद होने की उम्मीद की गई थी.

इसके साथ ही जीएफएक्सबेंच पर दी गई जानकारी के अनुसार, शाओमी Mi 5 स्मार्टफ़ोन एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर आधारित होगा. यह फोन क्वालकॉम के नए चिपसेट स्नैपड्रैगन 820 पर पेश होगा. फोन में एड्रीनों 530 ग्राफिक्स दिया गया है. इसमें 3GB की रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज भी मौजूद होगी. फिलहाल जीएफएक्स पर फोन के रियर और बैक कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.

आपको बता दें कि अभी हाल ही में शाओमी Mi 5 स्मार्टफ़ोन को चीन के एक थर्ड-पार्टी ऑनलाइन रिटेलर गियरबेस्ट ने अपनी साइट पर लिस्ट किया था. गियरबेस्ट की लिस्टिंग के अनुसार, शाओमी Mi 5 स्मार्टफ़ोन में 5.2-इंच की QHD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×2560 पिक्सल है. यह स्मार्टफ़ोन स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर और 4GB की रैम से लैस है.

इसके साथ ही इसमें 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा भी मौजूद है. यह स्मार्टफ़ोन 3600mAh की बैटरी से लैस है. इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है. यह 4G LTE को सपोर्ट करता है. यह एंड्रॉयड मार्शमैलो पर आधारित एमआईयूआई 7 रॉम और डुअल-सिम सपोर्ट के साथ आता है.

इसे भी देखें: इन शानदार फ्लैगशिप फोंस के दामों में आई है भारी गिरावट

इसे भी देखें: सैमसंग फ़ोरम में पेश हुए ये शानदार गैजेट्स

Digit NewsDesk

Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech.

Connect On :