Xiaomi Mi 10T Series ग्लोबली 30 सितम्बर को की जाने वाली है लॉन्च

HIGHLIGHTS

Xiaomi Mi 10T सीरीज को 30 सितम्बर को लॉन्च किया जाना तय हो चुका है

Xiaomi की इस सीरीज में Xiaomi Mi 10T और Xiaomi Mi 10T Pro मोबाइल फोंस को लॉन्च किया जा सकता है

ऐसा माना जा रहा है कि Xiaomi Mi 10T सीरीज को भारत में Rs 35,000 के अंदर की कीमत में लॉन्च किया जाने वाला है

Xiaomi की ओर से यह सामने आ चुका है कि Xiaomi  Mi 10T सीरीज को ग्लोबली 30 सितम्बर को लॉन्च किया जाने वाला है। Xiaomi  Mi 10T सीरीज को लेकर कई लीक और अफवाह सामने आ चुकी हैं, हालाँकि अब अंत में Xiaomi की ओर से इनके लॉन्च के बारे में ही जानकारी दे दी है। Xiaomi  Mi 10T सीरीज के Xiaomi  Mi 10T और Xiaomi  Mi 10T Pro मोबाइल फोंस 5G से लैस स्मार्टफोंस होने वाले हैं, और यह 2019 में आये Xiaomi Mi 9T की ही पीढ़ी के नए मोबाइल फोंस के तौर पर लॉन्च किये जायेंगे।

Xiaomi  Mi 10T सीरीज को भारत में भी लॉन्च किया जाने वाला है, और यह भारत में Mi 10 5G स्मार्टफोन को ज्वाइन कर सकता है, यह भारत में एक मात्र Xiaomi का 5G मोबाइल फोन है। Xiaomi  Mi 10T सीरीज के लॉन्च को 30 सितम्बर को 14:00 GMT यानी भारतीय समय के अनुसार 7:30PM IST पर लॉन्च किया जाने वाला है, इस इवेंट को कंपनी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल्स और YouTube Channel के माध्यम से लाइव स्ट्रीम किया जाने वाला है। 

https://twitter.com/Xiaomi/status/1308375492878360576?ref_src=twsrc%5Etfw

Xiaomi  Mi 10T सीरीज के लीक हो चुके स्पेसिफ़िकेशन्स

Xiaomi Mi 10T Pro भारत में भी लॉन्च हो सकता है। कुछ समय पहले टिप्सटर ईशान अगरवाल ने नए फोन के लॉन्च की ओर इशारा किया दिया था। Mi 10T और 10T Pro को कुछ समय पहले भी लीक में देखा गया है जहां आगामी फोंस के डिज़ाइन और स्पेसिफिकेशन का पता चला है। यह फोन पिछले साल लॉन्च हुई Mi 9T सीरीज की जगह लेंगे। Agarwal के ट्वीट के मुताबिक, Xiaomi एक नया फोन लाने वाला है जिसकी कीमत Rs 35,000 के अंदर होगी और इस फोन में हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 108MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट मिलेगी। ये स्पेक्स काफी हद तक पिछले हफ्ते लीक हुए Mi 10T Pro से मिलते हैं।

https://twitter.com/ishanagarwal24/status/1299982305386094592?ref_src=twsrc%5Etfw

कथित Mi 10T Pro की तस्वीरें ऑनलाइन भी देखी गई हैं जो फोन के कैमरा मॉड्यूल की भी एक झलक दिखाती हैं। पॉवर बटन ही फिंगरप्रिंट रीडर का भी काम करने वाला है। Mi 10T Pro में 144Hz की हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, 108MP का ट्रिपल कैमरा और 5,000mAh बैटरी दी गई है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रॉसेसर मिलने वाला है। OS की बात करें तो यह MIUI 12 पर काम करेगा।

Mi 10T Pro फोन के फ्रंट पर पंच-होल कटआउट दिया गया है जिसमें सेल्फी कैमरा को जगह दी जाएगी। डिवाइस में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट रीडर, रेकटेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा जिसमें तीन लेंस के साथ एक LED फ्लैश दी जाएगी।

पिछले साल, Xiaomi ने Mi 9T और 9T Pro के रीब्रांडेड वर्जन के रूप में Redmi K20 और K20 Pro को पेश किया गया था लेकिन इस साल Redmi K30 सीरीज पहले ही लॉन्च हो चुकी है और तो देखना होगा कि कंपनी के आगामी फोंस कैसे होने वाले हैं।

Digit Hindi

Ashwani And Aafreen is working for Digit Hindi, Both of us are better than one of us. Read the detailed BIO to know more about Digit Hindi

Connect On :