Xiaomi भारत में अपना एक नया मोबाइल फोन जल्द ही लाने वाला है। कंपनी ने इस मोबाइल फ़ोन को लेकर एक टीज़र जारी किया है। आपको बता देते हैं कि Xiaomi India की ओर से ऐसा सामने आया है कि जल्द ही भारत में एक 48MP कैमरा फोन लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने यह भी कहा है कि यह एक Redmi Phone होने वाला है। हालाँकि कंपनी ने इस मोबाइल फोन का नाम अभी सामने नहीं रखा है। लेकिन पिछले कुछ समय से Redmi K20 मोबाइल फोन को लेकर जानकारी सामने आ रही है। ऐसा भी सामने आ रहा है कि XIaomi Redmi K20 मोबाइल फोन को चाइना में लॉन्च किया जाने वाला है।
हालाँकि अगर हम एक टीज़र इमेज पर ध्यान दें तो आपको बता देते हैं कि इसमें एक Redmi Flagship मोबाइल फोन नजर आ रहा है, जिसे Redmi S सीरीज के फोन के तौर पर लॉन्च किया जा सकता है। हालाँकि अभी तक इस फ्लैगशिप फोन का कोई नाम नहीं रखा गया है। हालाँकि इतना जरुर है कि यह Redmi का दूसरा मोबाइल फोन होने वाला है जिसे 48MP कैमरा के साथ लॉन्च किया जाने वाला है।
इस श्रेणी में पहला स्थान Redmi Note 7 Pro मोबाइल फोन का है। कंपनी के अनुसार Redmi Note 7 सीरीज के अभी तक 20 लाख यूनिट्स को सेल किया जा चुका है। हालाँकि इसके अलावा अभी तक इस 48MP वाले Redmi Phone की लॉन्च डेट के बारे में भी कुछ सामने नहीं आया है।
अबतक की लीक रिपोर्ट्स की मानें तो अपकमिंग Redmi फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K20 Pro के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन में नॉच लैस 6.3 इंच की फुल AMOLED डिस्प्ले दी जा सकती है। साथ ही कंपनी फोन की डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट सेंसर भी ऑफर कर सकती है। ये स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 855 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। फोन में 4,000mAh की कैपेसिटी की बैटरी दे सकती है जो कि 27W फास्ट चार्चिंग को सपोर्ट करती है।