हाल ही में एक नया लीक ऑनलाइन सामने आया है जिससे अपकमिंग Xiaomi 14 Pro के कुछ स्पेसिफिकेशन्स का संकेत मिला है। कंपनी की 14 सीरीज इसके फ्लैगशिप स्मार्टफोंस की अगली जनरेशन होगी जो इस साल के आखिर में लॉन्च होने की संभावना है।
जबकि चीनी टेक जायंट ने अभी तक इस डिवाइस की किसी भी डिटेल को लेकर आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया है या कोई भी घोषणा नहीं की है, ऐसे में डिजिटल चैट स्टेशन के लेटेस्ट लीक से इसके कुछ स्पेक्स का संकेत मिला है। टिप्सटर ने यह जानकारी Weibo पर साझा की है जिससे अपकमिंग फ्लैगशिप फोन की कुछ जरूरी डिटेल्स सामने आई हैं। Xiaomi 14 Pro कथित तौर पर SM8650 चिप से लैस होगा।
दूसरे शब्दों में कहें तो यह क्वालकॉम का नेक्स्ट जेन स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC हो सकता है। इसके अलावा टिप्सटर ने यह भी बताया कि डिवाइस 5,000mAh बैटरी से लैस होगा और 50W वायरलेस फास्ट चार्जिंग सपोर्ट लेकर आएगा। हालांकि, लीक यह भी संकेत देता है कि डिवाइस दो अलग-अलग वायर्ड फास्ट चार्जिंग रेट्स के साथ आएगा जिसमें 90W और 120W सपोर्ट शामिल होगा।
इस लीक के आधार पर अब तक हमें यह पता चला है कि Xiaomi 14 Pro के कैमरा मॉड्यूल में WLG हाई-लेंस कैमरे शामिल करके कुछ नए अपग्रेड्स किए जाएंगे। डिजाइन के मामले में Xiaomi 14 Pro दो वर्जन में आ सकता है जिनमें से एक फ्लैट डिस्प्ले और एक कर्व्ड डिस्प्ले वेरिएंट होगा। इसलिए संभावना है कि दो वर्जन दो अलग-अलग फास्ट चार्जिंग स्पीड्स को सपोर्ट कर सकते हैं।