मौका! लॉन्च प्राइस से 8 हजार रुपये सस्ता हुआ Motorola का वॉटरप्रूफ फोन, धड़ल्ले से खरीद रहे लोग

Updated on 03-Feb-2026

अगर आप एक ऐसा स्मार्टफोन लेना चाहते हैं जो पानी में भीगने पर खराब होने की टेंशन खत्म कर दे, तो इसके लिए अब महंगे फोन पर पैसा खर्च करना जरूरी नहीं है। मोटोरोला का एक IP68 रेटिंग वाला वाटरप्रूफ स्मार्टफोन फिलहाल 20 हजार रुपये से कम कीमत में खरीदा जा सकता है। यह डील Motorola Edge 40 Neo पर मिल रही है, जो इस समय ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट Amazon पर सबसे कम कीमत में उपलब्ध है। आइए पूरी डील समझते हैं।

Motorola Edge 40 Neo बजट सेगमेंट में कई प्रीमियम खूबियों के साथ आता है। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो स्मूथ और शानदार विजुअल एक्सपीरियंस देता है। यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन है जो MediaTek Dimensity 7030 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में दमदार कैमरा सेटअप, कॉम्पैक्ट डिजाइन और 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा, फ्लैट डिस्काउंट के साथ अलग से बैंक ऑफर्स का फायदा भी उठाया जा सकता है। आइए पूरी डील समझते हैं।

डिस्काउंट के बाद इतनी रह गई कीमत

इस मोटोरोला स्मार्टफोन की असल कीमत 27,999 रुपये रखी गई थी, लेकिन करीब 30 प्रतिशत की सीधी छूट के बाद Amazon पर इसे 19,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके साथ ही, कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स से भुगतान करने पर 1,500 रुपये तक की अतिरिक्त छूट भी मिल रही है, जिससे फोन की प्रभावी कीमत और कम हो जाती है।

इतना ही नहीं, पुराने फोन को एक्सचेंज करने पर 18,900 रुपये तक का फायदा मिल सकता है, हालांकि एक्सचेंज वैल्यू आपके पुराने डिवाइस के मॉडल और उसकी हालत पर निर्भर करेगी। Motorola Edge 40 Neo ब्लैक, सूदिंग सी, कैनिल बे और पीच फज जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है।

Motorola Edge 40 Neo के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

इस स्मार्टफोन में 6.55 इंच की कर्व्ड pOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 1300 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7030 प्रोसेसर मिलता है। कैमरे की बात करें तो फोन के पीछे डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा और 13MP का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है। पावर के लिए Motorola Edge 40 Neo में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफिस पर की छप्परफाड़ कमाई, जल्द ओटीटी पर धूम मचाएगी साउथ की ये ब्लॉकबस्टर मूवी, हिंदी में भी बनेगा रीमेक

Faiza Parveen

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :