Vodafone Idea ने इस Diwali अपने यूज़र्स के लिए एक बढ़िया ऑफर का ऐलान किया है। कम्पनी ने तय किया है कि ग्राहक 799 रूपये की डाउनपेमेंट देकर कोई भी 4G स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इसके लिए कम्पनी ने Home Credit India से हाथ मिलाया है और कम्पनी कोई भी 4G स्मार्टफोन खरीदने पर फाइनेंस की सुविधा मुहैया करवाएगी।
Home Credit India एक इंटरनेशनल कंज्यूमर फाइनेंस प्रदाता है और भारत में क्रेडिट सर्विस देने वाली सबसे बड़ी कम्पनी है। Vodafone Idea अपने मौजूदा यूज़र्स को फीचर फोन से smartphone पर लाने के लिए यह ऑफर लाया है।
कम्पनी के मुताबिक, उपभोक्ता कोई भी 4G स्मार्टफोन 799 रूपये की डाउनपेमेंट के साथ खरीद सकते हैं। इसके बाद ग्राहक बाकी बची रक़म किस्तों में अदा कर सकते हैं। इतना ही नहीं, कम्पनी यूज़र्स को 180 दिनों की वैधता के लिए अनलिमिटेड लोकल और नेशनल कॉल्स भी ऑफर कर रहा है और यूज़र्स हर रोज़ 1.5GB डाटा का उपयोग कर पाएंगे।
Vodafone का कहना है कि यूज़र्स कोई भी 4G स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। इन फोंस की शुरुआती कीमत 3,999 रूपये है और मार्केट के मुक़ाबले इन फोंस की डाउनपेमेंट काफी कम है। यूज़र्स को ये फोंस खरीदने के लिए 30-40 प्रतिशत डाउनपेमेंट करनी पड़ती है। फाइनेंस की सुविधा 179 शहरों में मुहैया कराई जा रही है।