Vivo अब तक कई स्मार्टफोंस नौच डिस्प्ले के साथ लॉन्च कर चुका है जिसमें बड़े नौच के साथ आने वाला Vivo X20 और वॉटर ड्रॉप नौच के साथ आने वाला Vivo V11 शामिल है। इसके अलावा, कम्पनी नौच-लेस डिस्प्ले वाले फोंस जैसे Vivo NEX, Vivo X27 Pro, Vivo X27, Vivo V15 Pro, Vivo V15, Vivo S1 Pro और Vivo S1 को भी पेश किया गया है। हाल ही में एक लीक हुई तस्वीर में पंच-होल डिस्प्ले डिज़ाइन को देखा गया है। एक लीक्स्टर ने इमेज के ज़रिए दावा किया है कि फोन को बाज़ार में Vivo Z5x के नाम से लॉन्च किया जा सकता है।
टिप्स्टर के मुताबिक, Vivo Z5x में 5,000mAh की क्षमता वाली बैटरी मिल सकती है। पंच-होल के डिस्प्ले के टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर जहा दी गई है। टिप्स्टर ने स्मार्टफोन के स्पेक्स का खुलासा नहीं किया है। हालांकि, Vivo Z5x में मौजूद बैटरी फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकती है और डिवाइस में USB-C पोर्ट मिलने की संभावना है।
एक अन्य टिप्स्टर के अनुसार, Vivo Z5x को स्नैपड्रैगन 712 या स्नैपड्रैगन 730 SoC के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन को V1911 मॉडल नंबर दिया जा सकता है और Vivo Z5x की बैटरी पर प्रोडक्शन डेट 25 अप्रैल देखी गई है जिससे अनुमान लगा सकते हैं कि फोन का लॉन्च दूर नहीं है।
Vivo Z5x कम्पनी का दूसरा स्मार्टफोन होगा जो 5,000mAh की बैटरी के साथ आएगा, इससे पहले विवो भारत में अपना Vivo Y17 स्मार्टफोन भी इसी बैटरी कैपेसिटी के साथ उतार चुका है। विवो अपने Y17 स्मार्टफोन को जल्द चीन में Y3 नाम से लॉन्च कर सकता है।
नोट: डिजिट हिंदी अब टेलीग्राम पर भी उपलब्ध है, दिन भर की टेक से जुड़ी ताज़ातरीन खबरों के लिए हमें Telegram पर भी सब्सक्राइब करें!