Vivo Z1x को आज भारत में लॉन्च कर दिया गया है, यह स्मार्टफोन चीन में लॉन्च हुए Vivo Z5 फोन का रीब्रांडेड वर्जन है। स्पेक्स की बात करें तो Vivo Z1x में 48 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप, 4,500mAh बैटरी, 22.5W FlashCharge टेक, सुपर AMOLED डिस्प्ले और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिल रहा है।
Vivo Z1x की शुरुआती कीमत Rs 16,990 है और इस वैरिएंट में 6GB रैम और 64GB स्टोरेज मिलता है, वहीं दूसरी ओर 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वैरिएंट को Rs 18,990 में पेश किया गया है। डिवाइस का 8GB रैम लॉन्च नहीं किया गया है। स्मार्टफोन फ्यूज़न ब्लू और फैंटम पर्पल कलर में लॉन्च होगा।
Vivo Z1x के लॉन्च ऑफर्स की बात करें तो HDFC Bank कार्ड और EMI ट्रांजेक्शन पर Rs 1,250 का डिस्काउंट मिल रहा है और जियो यूज़र्स Rs 6,000 तक का मुनाफा पा सकते हैं। स्मार्टफोन को 6 महीने की नो कास्ट-EMI पर भी खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन की पहली सेल 13 सितम्बर को फ्लिप्कार्ट और विवो इंडिया ई-स्टोर्स पर दोपहर 12 बजे आयोजित की जाएगी।
डुअल-सिम Vivo Z1x 6.38 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले के साथ आया है और इसका रेज़ोल्यूशन 1080×2 340 पिक्सल है। यह सुपर AMOLED डिस्प्ले है जिसके टॉप पर एक वॉटरड्रॉप नौच दिया गया है और स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 712 SoC द्वारा संचालित है जिसे 6GB रैम के साथ पेयर किया गया है। कम्पन ने मल्टी-टर्बो और अल्ट्रा गेम मोड को भी शामिल किया है जिससे परफॉरमेंस में सुधार किया जा सके।
Vivo Z1x में ट्रिपल रियर कैमरा मिल रहा है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का Sony IMX582 सेंसर है और इसका अपर्चर f/1.79 है, दूसरा कैमरा 8 मेगापिक्सल का 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस है और इसका अपर्चर f/2.2 है तथा तीसरा 2 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा है और इसका अपर्चर f/2.4 है। सेल्फी के लिए स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है।
Vivo Z1x में 64GB और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल रहा है, हालांकि स्टोरेज को बढ़ाने का विकल्प नहीं दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11ac, GPS/ A-GPS, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट दिया गया है। फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो 22.5W फ़्लैशचार्ज टेक सपोर्ट करती है।