Vivo ने नया Vivo Y52s स्मार्टफोन लॉन्च किया है जिसे दिसम्बर 2020 में पेश किया गया था। चीन के बाज़ार के लिए लॉन्च हुआ नया वेरिएंट Vivo Y52s (T1 Edition) के नाम से आया है। फोन स्नैपड्रैगन चिपसेट और 5G कनेक्टिविटी के साथ आया है।
नया Vivo Y52s (T1 Edition) चीन में CNY 2,099 (लगभग Rs 23,900) की कीमत में आया है और इसमें 8GB रैम और 256GB स्टोरेज मिल रहा है। फोन तीन रंगों कोरल सी, मोनेट और टिटेनियम ग्रे में आया है।
Vivo Y52s (T1 Edition) में 6.58 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1080×2408 पिक्सल है इसके टॉप पर वॉटर ड्रॉप नौच दिया गया है और इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
फोन ओक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 480 प्रॉसेसर द्वारा संचालित है और इसे 8GB रैम व 256GB स्टोरेज के साथ पेयर किया गया है। फोन के स्टोरेज को माइक्रो SD कार्ड से बढ़ाया जा सकता है।
कैमरा की बात करें तो फोन के बैक पर ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एक 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेन्सर और दूसरा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेन्सर है। फोन के फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
Vivo Y52s (T1 Edition) में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। फोन एंडरोइड 11 पर आधारित ओरिजिनOS 1.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी के मामले में फोन ब्लुटूथ 5.0, 5G, 4G LTE, ड्यूल-सिम, GPS, GLONASS, BeiDou और USB टाइप-C पोर्ट ऑफर करता है।