Vivo Y51s चीन में Y-सीरीज़ के तहत एक मिड-रेंज फोन के रूप में आया है। Y51s एक्सिनोस प्रॉसेसर द्वारा संचालित है जो 5G मॉडम के साथ आया है और इसके बैक पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। Y51s सिंगल वेरिएंट में आएगा और इसकी कीमत CNY 1,798 है जो Rs 19,000 बैठती है। अभी यह पता नहीं चला है कि विवो अपने इस फोन को भारत में लॉन्च करेगा या नहीं। आइए जानते हैं Vivo Y51s की स्पेसिफिकेशन्स के बारे में…
Vivo Y51s में 6.53 इंच की फुल HD+ 2340 x 1080 पिक्सल की डिस्प्ले दी गई है जिसके टॉप-लेफ्ट कोर्नर पर पंच-होल दिया गया है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है और यह 84.4 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो ऑफर करता है। डिवाइस का वज़न 190 ग्राम है।
Y51s एक्सिनोस 880 चिपसेट द्वारा संचालित है और इसे 5G सपोर्ट दिया गया है और ओक्टा-कोर CPU, Mali-G76 GPU के साथ पेयर किया गया है। फोन में 6GB रैम और 128GB स्टोरेज दिया गया है जिसे बढ़ाया नहीं जा सकता है। फोन Android 10 पर आधारित फनटच 10.5 पर काम करता है।
डिवाइस में क्वाड कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें एक 48MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/1.8 है। डिवाइस में 2MP का मैक्रो कैमरा, 2MP का डेप्थ सेन्सर दिया गया है। फोन के फ्रंट पर 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है और इसका अपर्चर f/2.0 है। रियर कैमरा से 30FPS पर 4K UHD रिकॉर्डिंग की जा सकती है और इसे EIS सपोर्ट दिया गया है।
Y51s में एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर दिया गया है और फोन में 4,500mAh बैटरी दी गई है और इसे 18W फास्ट चार्जिंग दी गई है। डिवाइस को तीन रंगों ब्लैक, ब्लू और व्हाइट में उतारा गया है।