मोबाइल निर्माता कंपनी विवो ने अपने नए स्मार्टफ़ोन Y51 को लॉन्च किया है. फ़िलहाल इस स्मार्टफ़ोन को चीन में पेश किया गया है और फ़िलहाल इसकी उपलब्धता और कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है.
अगर इस स्मार्टफ़ोन के फीचर्स के बारे में बात करें तो वीवो Y51 स्मार्टफ़ोन में 5-इंच की QHD IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 540×960 पिक्सल है. यह स्मार्टफ़ोन 1.2GHz 64 बिट क्वाड-कोर प्रोसेसर, एड्रेनो 306 GPU और 2GB रैम से लैस है. इसमें 16GB की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है, जिसे माइक्रो-SD कार्ड के जरिए 128GB तक बढ़ाया जा सकता है.
इसके साथ ही इस स्मार्टफ़ोन में LED फ़्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट फेसिंग कैमरा मौजूद है. कैमरा नाइट मोड, HDR, पनोरमा और फेस ब्यूटी मोड से लैस है. रियर कैमरे से यूज़र फुल-HD (1080 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन में वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे. यह स्मार्टफ़ोन 2350mAh की बैटरी से लैस है.
यह एक डुअल-सिम डुअल स्टैंडबाय डिवाइस है. यह एंड्राइड 5.0.2 लोलीपॉप पर चलता है. वीवो Y51 में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4G LTE बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें GPS, वाई-फाई, ब्लूटूथ और माइक्रो-USB फीचर्स मौजूद हैं. इस स्मार्टफ़ोन का डाइमेंशन 143.8×71.7×7.52mm और वज़न 157 ग्राम है. हैंडसेट में एंबियंट लाइट, प्रॉक्सिमिटी, ग्रेविटी और डिजिटल कंपास सेंसर भी होंगे.