Vivo का Vivo Y51 Pro 5G इंडिया में हुआ लॉन्च..मिलता है 50MP का कैमरा और 7200mAh की तोडू बैटरी

Vivo का नया फोन इंडिया के बाजार में एंट्री कर चुका है, इस फोन को Vivo ने अपनी Y Series के नए फोन के तौर पर लॉन्च किया है। फोन का नाम Vivo Y51 Pro 5G है। इसे Flipkart से खरीदा जा सकता है, हालांकि, इसे आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाईट से भी खरीद सकते हैं। Vivo ने फोन को दो अलग अलग कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। इसके मुख्य फीचर्स को देखा जाए तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप मिलता है, इसमें मेन कैमरा 50MP का है। फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7000 Series प्रोसेसर मिलता है। Vivo ने इस फोन में एक बड़ी 7200mAh की बैटरी को भी जगह दी है। यह 44W की फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। आइए फोन के प्राइस और स्पेक्स के अलावा इसके टॉप फीचर्स पर भी एक नजर डालते हैं।

Vivo Y51 Pro 5G का इंडिया प्राइस और स्पेक्स की सम्पूर्ण डिटेल्स

Vivo Y51 Pro स्मार्टफोन को इंडिया के बाजार में 24,999 रुपये के प्राइस में लॉन्च किया गया है, यह प्राइस फोन के 8GB रैम और 128GB मॉडल का है। इसके अलावा फोन को कंपनी 27,999 रुपये में भी सेल कर रही है, लेकिन इसके लिए आपको 8GB की रैम और 256GB स्टॉरिज भी दे रही है। कैशबैक के तौर पर वीवो ग्राहकों को 2500 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है, लेकिन यह उन्हें ही मिलने वाला है, जो फोन को 16 मार्च से पहले खरीदते हैं। इसके बाद फोन खरीदने वालों के लिए क्या ऑफर है, इसे लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।

Vivo Phone की सेल कब से?

अगर आप Vivo Y51 Pro 5G को खरीदना चाहते हैं तो आप इसे Flipkart और Vivo India के आधिकारिक स्टोर से 11 मार्च यानि आज से ही खरीद सकते हैं। आइए अब वीवो के इस फोन के टॉप फीचर्स पर भी के नजर डालते हैं।

Vivo Y51 Pro 5G के टॉप फीचर और स्पेक्स

Vivo Y51 Pro को कंपनी ने इंडिया के बाजार में कई दमदार फीचर्स के साथ पेश किया है। फोन को वीवो की ओर से एंड्रॉयड 16 पर आधारित OriginOS 6 पर लॉन्च किया गया है। इसमें 6.75-इंच की LCD स्क्रीन भी मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इस फोन को कंपनी ने प्लास्टिक बैक पैनल पर लॉन्च किया है, इसमें आपको प्रोटेक्शन के लिए IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है, जो फोन को वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट बनाती है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें 4nm प्रोसेसर पर निर्मित MediaTek Dimensity 7360 Turbo प्रोसेसर मिलता है। कैमरा आदि को देखें तो जानकारी मिल रही है कि फोन को कंपनी एक डुअल कैमरा के साथ लॉन्च की है। इसमें एक 50MP का में कैमरा और एक 2MP का अन्य कैमरा मिलता है। दोनों ही कैमरा के साथ क्रमश: f/2.0 अपर्चर के अलावा f/2.4 अपर्चर भी मिलता है। इतना ही नहीं, फोन में वीवो की ओर से एक 8MP का सेल्फ़ी कैमरा भी दिया गया है, जो फोन इसे सेल्फ़ी और वीडियो ग्राफी के लिए भी बेस्ट बना देता है। इसपर f/2.05 अपर्चर मिलता है, कैमरा से 4K रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।

कुछ अन्य फीचर्स भी वीवो के इस फोन की जान कहे जा सकते हैं। फोन में एक 7200mAh की बैटरी को भी जगह दी गई है जो 44W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। वीवो का फोन इतने स्पेक्स सपोर्ट के साथ ही बाजार में एंट्री नहीं लिया है, इस फोन में आपको 5G के साथ साथ 4G LTE और डुअल बैंड वाई-फ़ाई सपोर्ट भी मिलता है। फोन में ब्लूटूथ 5.4 सपोर्ट के अलावा USB Type C और GPS के साथ साथ GLONASS और Beidou के साथ Galileo और QZSS का सपोर्ट भी मिलता है।

यह भी पढ़ें: The Family Man Season 4: कब लौट रहे श्रीकांत तिवारी? जानिए रिलीज़ टाइमलाइन और बाकी डिटेल्स

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :