Vivo Y21T को भारत में लॉन्च से पहले इस देश में किया गया लॉन्च, देखें स्पेक्स और फीचर्स पर एक नज़र

HIGHLIGHTS

Vivo Y21T को इंडोनेशिया में किया गया लॉन्च

18W फास्ट चार्जिंग के साथ आया है Vivo Y21T

जानिए Vivo Y21T की कीमत

Vivo Y21T को भारत में लॉन्च से पहले इस देश में किया गया लॉन्च, देखें स्पेक्स और फीचर्स पर एक नज़र

विवो (Vivo) ने इंडोनेशिया में अपना नया स्मार्टफोन (New smartphone) Vivo Y21T लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टहों क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 प्रॉसेसर, वॉटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नौच, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 18W फास्ट चार्जिंग (fast charging) के साथ आया है। कंपनी ने स्मार्टफोन को दो रंगों और सिंगल स्टोरेज विकल्प में उतारा है।  

Digit.in Survey
✅ Thank you for completing the survey!

Vivo Y21T की कीमत (Vivo Y21T Price)

Vivo Y21T को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है और इसकी कीमत IDR 3,099,000 (लगभग Rs 16,200) रखी गई है। डिवाइस मिडनाइट ब्लू और पर्ल व्हाइट कलर में प्री-ऑर्डर के लिए आया है।

यह भी पढ़ें: Satellite Internet Technology कैसे करेगी काम और कैसे आपके घर तक पहुंचाएगी सुपरफास्ट इंटरनेट, देखें

Vivo Y21T के भारतीय लॉन्च को अभी कनफर्म नहीं किया गया है। हालांकि, रिपोर्ट के मुताबिक, इस फोन को 4GB रैम और 128 स्टोरेज के साथ Rs 16,490 में लॉन्च किया जा सकता है।

Vivo Y21T डिस्प्ले

Vivo Y21T में 6.51 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है जिसका रेजोल्यूशन 1600×720 पिक्सल है और इसकी रिफ्रेश रेट 60Hz है। डिस्प्ले का एस्पेक्ट रेश्यो 20:9 है। फोन के भारतीय वेरिएंट को 6.58 इंच की डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है और यह 2408×1080 पिक्सल का रेजोल्यूशन ऑफर करेगी साथ ही इसे 90Hz रिफ्रेश रेट दी जाएगी।

vivo y21t

Vivo Y21T स्टोरेज वेरिएंट

इंडोनेशिया में स्मार्टफोन को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है और फोन में 2GB वर्चुअल रैम का विकल्प भी मिल रहा है। फोन को भारत में 4GB रैम और 1GB एक्स्टेंडेड रैम के साथ पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Reliance Jio-Airtel-Vi के सबसे धांसू रिचार्ज प्लान, 8 रुपये के आसपास दिन के खर्चे पर बेनेफिट ही बेनेफिट

Vivo Y21T कैमरा

नया लॉन्च हुआ Vivo Y21T में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (triple rear camera setup) दिया गया है जिसमें एक 50MP प्राइमरी कैमरा, 2MP सेकंडरी कैमरा और 2MP डेप्थ सेन्सर भी है। फोन में 8MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: ये है सभी Recharge Plans का बाप! Amazon-Netflix के साथ सबकुछ फ्री, देखें Jio के गर्दा उड़ाने वाले प्लान की कीमत

Vivo Y21T कनेक्टिविटी विकल्प  

फोन में 128GB इंटरनल स्टोरेज मिलने वाला है जिसे SD कार्ड से 1TB तक बढ़ाया जा सकता है। डिवाइस को 4G LTE, Wi-Fi, ब्लुटूथ v5, GPS / A-GPS, FM रेडियो, USB टाइप-C पोर्ट, और 3.5mm हैडफोन जैक सपोर्ट करता है। इसके अलावा, फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेन्सर मिलेगा। Vivo Y21T में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। फोन का वज़न 182 ग्राम है। 

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

Aafreen Chaudhary

Aafreen Chaudhary

Enjoying writing since 2017... View Full Profile

Digit.in
Logo
Digit.in
Logo