Vivo Y20 (2021) एक बजट मोबाइल फोन के तौर पर मलेशिया के बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। हालाँकि कम कीमत के बाद भी इस मोबाइल फोन यानी Vivo Y20 (2021) में आपको काफी अच्छे स्पेसिफ़िकेशन्स मिल रहे हैं। आपको बता देते है कि Vivo Y20 (2021) अभी अगस्त महीने में ही लॉन्च किये गए Vivo Y20 का ही एक रिफ्रेश वर्जन है। Vivo Y20 (2021) में आपको एक ओक्टा-कोर प्रोसेसर मिल रहा है, इसके अलावा फोन में आपको ट्रिपल कैमरा सेटअप भी मिल रहा है। इस मोबाइल फोन में आपको वह सब मिल रहा है जो आपको एक बजट मोबाइल फोन में मिलता आया है। आपको बता देते है कि सेल्फी कैमरा के लिए आपको Vivo Y20 (2021) में एक छोटा नौच भी मिल रहा है। फोन में आपको दो अलग अलग रंग वाले ऑप्शन मिल रहे हैं। इसके अलावा फोन में आपको एक ही रैम और स्टोरेज मॉडल मिल रहा है।
Vivo Y20 (2021) को MYR 599 यानी लगभग Rs 10,900 की कीमत में मलेशिया के बाजार में लॉन्च किया गया है, ऐसा ही कुछ यहाँ कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी सामने आ रहा है। Vivo Y20 (2021) में आपको दो कलर ऑप्शन मिल रहे हैं, इसे आप यानी Vivo Y20 (2021) को आप Dawn White और Nebula Blue रंगों में ले सकते हैं। हालाँकि आपको यह भी बता देते है कि कंपनी की ओर से अभी तक Vivo Y20 (2021) के ग्लोबल लॉन्च को लेकर कुछ भी नहीं कहा गया है।
Vivo Y20 (2021) को फनटचOS 11 पर आधारित एंड्राइड 11 पर लॉन्च किया गया है, इस मोबाइल फोन में आपको एक 6.51-इंच की HD+ IPS डिस्प्ले मिल रही है, इस डिस्प्ले पर ही आपको एक नौच भी मिल रहा है जो सेल्फी कैमरा के लिए दिया गया है। फोन में आपको या Vivo Y20 (2021) में आपको ओक्टा-कोर MediaTek Helio P35 प्रोसेसर मिलने वाला है, इसके अलावा फोन में आपको 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मिल रही है। इस स्टोरेज को आप बढ़ा भी सकते हैं, क्योंकि इस फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का सपोर्ट भी मौजूद है।
फोन में फोटोग्राफी के लिए एक ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 13MP का प्राइमरी सेंसर मिल रहा है, फोन में आपको एक 2MP का सेकेंडरी कैमरा भी मिल रहा है, इसके अलावा इस मोबाइल फोन में आपको एक 2MP का Tertiary कैमरा भी मिल रहा है। फोन के फ्रंट पर आपको एक 8MP का कैमरा भी मिल रहा है।
यहाँ अंत में आपको बता देते है कि फोन में आपको एक 5000mAh क्षमता की बैटरी 10W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ मिल रही है, इसके अलावा फोन में आपको एक साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है। इसके अलावा फोन में कनेक्टिविटी के लिए भी काफी ऑप्शन आपको मिल रहे हैं।