वीवो एक्स60 प्रो+ प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो गई है। वीवो ने कुछ स्पेसिफिकेशंस का भी खुलासा किया है जो ही सामने आ चुके थे। कंपनी के चीनी ऑनलाइन स्टोर पर लिस्टिंग के अनुसार, स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC द्वारा चलने वाला है। इसके अतिरिक्त, एक टिपस्टर ने दावा किया है कि स्मार्टफोन में रियर पैनल पर एक 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ साथ एक 48-मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड स्नैपर भी होने वाला है। स्मार्टफोन संभवतः वीवो एक्स 60 और वीवो एक्स 60 प्रो स्मार्टफोन से अधिक शक्तिशाली वर्जन के तौर पर आने वाला है, इन दोनों ही फोंस को अभी दिसम्बर महीने में ही चीन में लॉन्च किया गया था।
वीवो चीन ऑनलाइन स्टोर के अनुसार, वीवो एक्स60 प्रो+ को CNY 50 (लगभग 560 रुपये) की कीमत को देकर प्री-बुक किया जा सकता है। इस राशि को फोन के लास्ट प्राइस में समायोजित कर दिया जायेगा। लिस्टिंग में यह भी उल्लेख किया गया है कि फोन को चीन में 21 जनवरी को शाम 7:30 बजे स्थानीय समय (शाम 5:00 बजे IST) के लिए निर्धारित कार्यक्रम में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा, वीवो पुष्टि करता है कि हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 SoC के साथ आएगा – कंपनी के स्मार्टफोन लाइनअप में पहली बार इस तरह के प्रोसेसर को शामिल किया है। ऐसा भी कहा जा सकता है कि यह कंपनी का इस प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन है, फोन को 8GB + 128GB स्टोरेज विकल्प और 12GB + 256GB स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया जा रहा है।
लिस्टिंग में Vivo X60 Pro + पर एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप भी दिखाया गया है। वीबो पर टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की एक पोस्ट के अनुसार, स्मार्टफोन में सैमसंग GN1 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा f / 1.6 अपर्चर के साथ होने की उम्मीद है, जिसमें 48-मेगापिक्सल का सेंसर एक अल्ट्रावाइड लेंस के साथ होता है जिसमें सेकेंड-जनरेशन माइक्रो-जिम्बल होता है।
पिछले लीक आदि की बात करें तो आपको बता देते है कि अभी हाल ही में Vivo X60 Pro+ मोबाइल फोन को मॉडल नंबर V2056V को चीन में 3C सर्टिफिकेशन में देखा गया था। यहाँ से यह जानकारी सामने आई थी कि इस मोबाइल फोन में आपको 55W के फ़ास्ट चार्जिंग मिलने वाली है। इसके अलावा एक मॉडल को गीकबेंच पर देखा गया था, जहां इस मोबाइल फोन में स्नेपड्रैगन 888 चिपसेट मिलने वाला है, साथ ही यहाँ से 12GB रैम और एंड्राइड 11 की भी जानकारी मिल रही है।