कथित तौर पर विवो X60 और X60 प्रो लाइव तस्वीरें लीक हुई हैं, जिससे पता चलता है कि दोनों फोन का डिजाईन किस प्रकार का होने वाला है, फ्रंट से इन दोनों ही फोंस को यहाँ देखा जा सकता है। एक और लीक हुई इमेज कथित रूप से Vivo X60 प्रो को ओरिजिनओएस पर चलने की जानकारी दे रही है, यह Vivo की नई और बेहतर स्किन को Android OS के ऊपर दिखाती है जिसे 18 नवंबर को आधिकारिक तौर पर पेश किया जाने वाला है। लीक हुई तस्वीरों को चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर साझा किया गया, जहां एक और टिपस्टर ने शुरुआती कीमतों पर भी प्रकाश डाला है।
वेइबो पर टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन द्वारा पोस्ट के अनुसार, वीवो एक्स 60 और वीवो एक्स 60 प्रो सेल्फी कैमरे के लिए होल-पंच कटआउट डिज़ाइन को लाने वाला है। कहा जाता है कि विवो X60 में फ्लैट स्क्रीन है जबकि विवो X60 प्रो कर्व्ड स्क्रीन के साथ आ सकता है, जैसा कि टिपस्टर द्वारा साझा की गई इमेज में देखा गया है। एक अन्य इमेज प्रो वर्जन ओरिजिनओएस पर चलने की खबर दे रही है। कंपनी चीन में एक इवेंट के माध्यम से 18 नवंबर को अपने ओरिजिनओएस का अनावरण करेगी।
एक उपयोगकर्ता टिपस्टर जिसका नाम आर्सेनल है के द्वारा एक साझा किया गया कि विवो X60 और X60 प्रो सैमसंग Exynos 1080 SoC द्वारा संचालित किया जाएगा। सैमसंग आज इस प्रोसेसर का आधिकारिक अनावरण करेगा। टिपस्टर यह भी कहता है कि वीवो फोन की शुरुआती कीमत CNY 3,500 (लगभग Rs 39,400) होगी। संभवतः, यह विवो X60 के बेस मॉडल की कीमत होगी और प्रो वेरिएंट की कीमत अपेक्षाकृत अधिक होगी। इस पोस्ट को पहली बार Gizmochina द्वारा देखा गया था।