कंपनी ने इस संबंध में इंवाइट भेजने भी शुरू कर दिए हैं और काफी दिनों से चर्चा भी थी कि कंपनी जल्द ही अपने इस स्मार्टफ़ोन को बाज़ार में पेश करेगी.
मोबाइल निर्माता कंपनी विवो अपने नए स्मार्टफ़ोन X6 को 30 नवंबर को लॉन्च करने वाली है. दरअसल कंपनी ने इस संबंध में इंवाइट भेजने भी शुरू कर दिए हैं और काफी दिनों से चर्चा भी थी कि कंपनी जल्द ही अपने इस स्मार्टफ़ोन को बाज़ार में पेश करेगी.
फिलहाल कंपनी द्वारा विवो X6 के बारे में कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है. वैसे इससे पहले चीनी सोशल नेटवर्किंग साइट वाइबो पर यह जानकारी शेयर की गई थी कि 30 नवंबर को विवो X6 स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है.
इससे पहले विवो ने इस स्मार्टफ़ोन से संबंधित एक फोटो शेयर की थी जिसमें X6 में फिंगरप्रिंट होने की बात कही गई है. कंपनी ने नए फोन को फिंगरप्रिंट स्कैनर में 360 डिग्री रोटेशन क्षमता होने की बात कही है जिससे फिंगरप्रिंट स्कैनर में किसी भी एंगल से अपनी फिंगर टच कर इसे लॉक और अनलॉक कर सकते हैं.
इसी के साथ फोन में बड़ी स्क्रीन देखने को मिल सकती है. इसमें फिंगरप्रिंट के माध्यम से पेमेंट ऑप्शन भी होगा. यह खबर सबसे पहले जीएसएम अरीना पर प्रकाशित की गई है.
इस फोटोग्राफ से पहले भी वीवो ने X6 मॉडल के बारे में थोड़ी जानकारी दी थी. कंपनी ने इससे पहले एक फोटो शेयर किया था जिसमें वीवो X6 में 4GB रैम और 4G LTE सपोर्ट होने की जानकारी दी गई थी. इससे पहले मिली जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफ़ोन में 1GB ग्राफिक्स मैमोरी और 4mm पतला होने की बात कही गई है.
इसके साथ ही जानकारी है कि, विवो X6 को मीडियाटेक हेलियो X10 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है.