12GB की रैम और 7015mAh की बैटरी के साथ लॉन्च होगा Vivo का ये लेटेस्ट फोन.. मिलेगा 50MP का पेरिस्कोप लेंस

HIGHLIGHTS

Vivo जल्द अपने नए फोन्स को लॉन्च कर सकता है।

Vivo के इस फोन में 7015mAh की बैटरी मिलेगी।

Vivo अपने इस फोन को 50MP का पेरिस्कोप लेंस पर लॉन्च कर सकता है।

ऐसा आमतौर पर देखा जाता है कि फ्लैगशिप फोन्स में एक बड़ी बैटरी और पतला डिजाइन मुश्किल से ही मिल पाता है। हालांकि, आगामी Vivo फोन में इस समस्या को दूर किया जा सकता है। असल में, Vivo अपने नए Vivo X300e स्मार्टफोन को जल्द ही लॉन्च कर सकती है, और केवल इस को लॉन्च ही नहीं किया जाने वाला है, इस फोन में कुछ खास फीचर, पतले डिजाइन और सबसे दमदार स्पेक्स को जगह दी जा सकती है। इस वीवो फोन को लेकर ऐसा सामने आ रहा है कि इसमें कई खास फीचर हो सकते हैं, इसके अलावा अभी हाल ही में इस फोन के स्टॉरिज मॉडल के अलावा इसके कलर मॉडल्स को लेकर भी जानकारी सामने आई है। इसके अलावा विवो के इस फोन कस स्पेक्स आदि की भी जानकारी सामने आई है। अभी के लिए कंपनी की ओर से इस फोन की डिटेल्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। आइए जानते है कि वीवो के इस फोन को लेकर इंटरनेट पर क्या सामने आया है।

दो स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च हो सकता है वीवो फोन

Tipster Digital Chat Station के अनुसार Vivo X300e दो अलग अलग स्टॉरिज मॉडल में लॉन्च किया जा सकता है। डिवाइस में 12GB RAM के साथ 256GB और 12GB RAM के साथ 512GB मॉडल के लॉन्च की जानकारी इस समय मिल रही है। Reports के मुताबिक फोन को चीन के बाजार में जुलाई महीने के आखिर में लॉन्च किया जा सकता है, या अगर कुछ देरी होती है तो अगस्त 2026 में तो इस फोन को लॉन्च कर ही दिया जाने वाला है। चीन में लॉन्च के बाद इस फोन को ग्लोबल बाजार में भी एंट्री मिल सकती है। आइए जानते है कि कितने कलर ऑप्शन में लॉन्च हो सकता है विवो फोन?

तीन नए कलर ऑप्शन में लॉन्च होगा Vivo Phone

Reports के अनुसार Vivo X300e को Moonlight White, Midnight Black और Sunlight Orange जैसे तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इस बार ज्यादा से ज्यादा डिजाइन पर फोकस कर रही है।

स्पेक्स और फीचर

स्पेक्स आदि की बात करें तो रिपोर्ट आदि से सामने आ रहा है कि Vivo X300e में 6.59 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है, इसके अलावा इसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर भी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, इस फोन में एक 7015mAh की बैटरी भी मिलने की पूरी संभावना है। यह बैटरी 90W की फास्ट चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है। हालांकि, फोन में इतनी बड़ी बैटरी होने के बाद भी यह केवल 7.9mm का फोन होने वाला है।

कैमरा की डिटेल्स

फोटोग्राफी आदि की बात करें तो इस फोन में एक ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, फोन में एक 50MP का प्राइमेरी कैमरा, एक 8MP का अल्ट्रावाइड लेंस और एक 50MP का पेरिस्कोप लेंस भी मिलने वाला है। सेल्फ़ी और वीडियो कॉल आदि के लिए फोन में आपको एक 50MP का फ्रन्ट कैमरा भी मिलेगा।

और क्या मिलने वाला है विवो फोन में?

इसके अलावा विवो के इस फोन में एक अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले सेन्सर मिल सकता है, इसके अलावा फोन में मेटल फ्रेम भी मिलेगा, जो फोन को एक प्रीमियम फ़ील मिलता है।

नोट: फीचर्ड इमेज काल्पनिक है!

यह भी पढ़ें: Oppo Reno 16 Pro vs Vivo V70 Elite vs Motorola Signature: कैमरा, स्पेक्स, कीमत और अन्य की तुलना

Ashwani Kumar

Ashwani Kumar has been the heart of Digit Hindi for nearly nine years, now serving as Senior Editor and leading the Vernac team with passion. He’s known for making complex tech simple and relatable, helping millions discover gadgets, reviews, and news in their own language. Ashwani’s approachable writing and commitment have turned Digit Hindi into a trusted tech haven for regional readers across India, bridging the gap between technology and everyday life.

Connect On :