पिछले कुछ सालों से क्या लंबे समय से यह देखने में आ रहा है कि स्मार्टफोन कंपनी हर साल कुछ ना कुछ नया जोड़कर अपने फोन्स को लॉन्च करती हैं। इसी कड़ी में काफी समय से कैमरा स्मार्टफोन्स में ज्यादा से ज्यादा बेहतर होता जा रहा है। हर कंपनी अपने फोन को एक दमदार कैमरा के साथ लॉन्च करना चाहती है। हालांकि, इस बार यानि 6 मई को Vivo जो फोन लॉन्च करने वाली है, वह कैमरा स्मार्टफोन की परिभाषा ही बदलकर रख देने वाली है। असल में, 6 मई को दोपहर 12 बजे Vivo अपने सबसे दमदार कैमरा फोन यानि, Vivo X300 Ultra को लॉन्च करने जा रही है, इस फोन के साथ कंपनी Vivo X300 FE को भी एंट्री देगी। इन फोन्स के फीचर आदि को देखकर वाकई लगता है कि यह कुछ धमाका करने वाले फोन्स हैं। आइए लॉन्च से पहले ही जानते हैं कि इन फोन्स की कीमत क्या होने वाली है और यह किस प्राइस में लॉन्च हो सकते हैं।
यह वह फीचर है जो इस फोन को सबसे ज्यादा खास बना देने वाला है। इस फोन का कैमरा ही इसकी सबसे बड़ी ताकत भी होगा। इस कैमरा को कंपनी ने Zeiss के साथ मिलकर तैयार किया है। इस कैमरा के साथ आप फोन से प्रोफेशनल फोटोग्राफी कर सकते हैं। आइए कैमरा के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Video की बात करें तो 4K 120fps recording Dolby Vision support और 10-bit log video जैसे features content creators के लिए किसी सपने से कम नहीं हैं।
इसमें एक 6.82 inch का 2K LTPO OLED display होने वाला है, जो 144Hz refresh rate के साथ आता है। Performance के लिए Snapdragon 8 Elite Gen 5 chipset दिया गया है जो इस वक्त सबसे powerful processor है। Heavy gaming के दौरान phone गर्म न हो इसके लिए बड़ा vapor chamber cooling system भी दिया गया है।
Battery की बात करें तो 6600mAh की battery है जो 100W wired charging और 40W wireless charging support करती है। यानि जल्दी चार्जिंग होने वाली है, इसके बाद पहों लंबे समय तक चलेगा भी। जो बात सबसे काम की है वो यह है कि कंपनी ने 5 साल के OS updates और 7 साल के security updates का वादा किया है। Eclipse Black और Victory Green color options में यह phone आएगा।
जो लोग सोच रहे हैं कि FE model कमजोर होगा उन्हें एक बार इसके स्पेक्स पर नजर डाल लेनी चाहिए।
अभी तक कंपनी ने आधिकारिक तौर पर प्राइस की घोषणा नहीं की है, लेकिन कुछ leak reports के अनुसार X300 FE की कीमत 60000 रुपये से 80000 रुपये के बीच हो सकती है। इसके अलावा Vivo X300 Ultra की शुरुआती कीमत 1,99,999 रुपये तक का जा सकती है। दोनों models Flipkart पर exclusive रहेंगे।