Vivo X300 Pro
अगर एक हालिया रिपोर्ट की मानें तो Vivo X300 Series में आने वाले फोन फ्लैगशिप फीचर आदि के साथ आधिकारिक तौर पर इस साल सितंबर में पेश किये जा सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक पेशकश में अभी समय बचा है। इसके पहले ही टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से Vivo X300 Series में आने वाले Vivo X300 Pro Mini फोन को लेकर कुछ जानकारी सामने आई है। इस समय फोन के कुछ स्पेक्स और अन्य जानकारी हम जानते हैं।
अगर लीक पर ध्यान दें तो Vivo X300 Pro Mini स्मार्टफोन में एक 6.3-इंच की Flat OLED डिस्प्ले मिलने वाली है, जो 1.5K रेजोल्यूशन मिलने वाली है, इसके अलावा फोन में आपको अल्ट्रासोनिक इन-स्क्रीन फिंगरप्रिन्ट सेन्सर भी होने वाला है। फोन में LIPO डिस्प्ले टेक से लैस होने वाला है। इसमें अल्ट्रा-नैरो बेजल्स भी होने वाले हैं।
इसके अलावा फोन में Dimensity 9500 प्रोसेसर हो सकता है, यह MediaTek का आगामी फ्लैगशिप प्रोसेसर होने वाला है। रिपोर्ट आदि पर ध्यान दें तो यह प्रोसेसर भी इस साल सितंबर महीने में पेश किया जा सकता है। इतने पर ही फोन को लेकर सामने आई जानकारी थमती नहीं है।
लीक से आगे पता चलता है कि फोन में एक 50MP का Sony IMX882 पेरिस्कोप लेंस मिलने वाला है, यह एक पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस होने वाला है, लेंस 3x Optical Zoom से लैस है। इस कैमरा मॉड्यूल को लेकर ऐसा भी कहा जा रहा है कि इसमें प्रीसिशन ऑप्टिकल फोकस प्रिज़म मिलने मिलने वाला है, जो ज़ूम की स्टेबिलिटी और फोकस एक्यूरेसी को बढ़ा देने वाला है।
पिछले लीक में सामने आया था कि इस फोन में एक 7000mAh की बैटरी मिल सकती है, जो Vivo X200 Pro Mini की 5700mAh की बैटरी को देखते हुए एक बड़ा अपग्रेड है। हालांकि, आज के लीक में सामने आया है कि इस फोन में आपको वायरलेस चार्जिंग क्षमता भी मिलने वाली है। इस फोन में आपको वाटरप्रूफिंग क्षमता भी मिलने वाली है। फोन में IP68/IP69 रेटिंग भी मिलती है।
अभी के लिए डिवाइस का असल नाम क्या होने वाला है, इस बारे मे जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, इसके साइज़ को देखकर ऐसा माना जा रहा है कि यह फोन Vivo X300 Pro Mini हो सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट ऐसा भी कह रही हैं कि इस फोन को Vivo केवल और केवल X300 के तौर पर मार्केट कर सकती है।
यह भी पढ़ें: OnePlus Nord 5 को आने सामने की टक्कर देते हैं ये वाले फोन, देखें किस मामले में कौन सिकंदर