Vivo आगामी समय में अपना नया Vivo X30 Mobile Phone लॉन्च कर सकता है जो Samsung के एक्सिनोस 980 5G चिपसेट द्वारा संचालित होगा। वैसे तो अभी पूरी तरह से Vivo X30 Release Date का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन Vivo X30 दिसंबर में आधिकारिक तौर पर चीन में लॉन्च किया जायेगा। डिवाइस से जुड़े बहुत से फीचर्स सामने आ चुके हैं लेकिन अब भी कुछ का खुलासा होना बाकी है।
कम्पनी ने चीन के माइक्रोब्लोगिंग प्लेटफार्म पर Vivo X30 लाइनअप से जुड़े तीन प्रमोशनल विडियो साझा किए हैं जिनमें फोन के कैमरा से जुड़ी जानकारी का पता चला है।
नए टीज़र से खुलासा हुआ है कि स्मार्टफोन डेडिकेटेड पोर्ट्रेट कैमरा के साथ आएगा जो 5x पेरीस्कोप ज़ूम कैमरा से लैस होगा। इसके अलावा, कम्पन इने यह भी दावा किया है कि यह 50mm लेंस के साथ प्रोफेशनल कैमरा शॉट्स को भी मात दे पाएगा।
एक अन्य टीज़र विडियो में पेरीस्कोप सुपर-टेलीफ़ोटो लेंस की ओर संकेत दिया गया है। वहीं तीसरे टीज़र में विवो ने 60x Zoom को दिखाया है।
जैसा कि पहले भी बताया गया है कि Vivo X30 सैमसंग के एक्सिनोस 980 चिपसेट द्वारा संचालित होगा और डिवाइस पर डुअल-मोड 5G को इनेबल करेगा। फोन को वैरिएंट में लॉन्च किए जाने की सम्भावना है और दोनों ही FunTouch यूज़र इंटरफेस के बजाए प्री-लोडेड JoviOS पर काम आएगा।
Vivo V1938A/T स्मार्टफोन को हाल ही में 3C रेगुलेटरी बॉडी के डाटाबेस में स्पॉट किया गया था और माना जा रहा है कि यह Vivo X30 या X30 Pro हैंडसेट होगा। 3C लिस्टिंग से यह भी साफ़ हुआ है कि फोन 33W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है।