Vivo ने भारतीय बाजार में अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को लॉन्च कर दिया है, जिनमें से एक Vivo X200 FE और दूसरा मुड़ने वाला Vivo X Fold5 है। इन दोनों डिवाइसेज को कंपनी ने बेहद ही शानदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ पेश किया है जिनमें AMOLED डिस्प्ले और वॉटरप्रूफ रेटिंग से लेकर, प्रीमियम प्रोसेसर, हैवी स्टोरेज, बेहतरीन कैमरा, बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग तक बहुत कुछ शामिल है। दोनों ही अपने आप में कुछ कुछ खास हैं और इनका फॉर्म फैक्टर तो बिलकुल ही अलग है। आइए दोनों के स्पेसिफिकेशन्स, फीचर्स, कीमत और उपलब्धता पर एक नजर डालते हैं।
Vivo X200 FE में 6.31 इंच की AMOLED स्क्रीन है जिसका रेजोल्यूशन 2640×1216 पिक्सल है और इसमें Schott Xensation Core प्रोटेक्शन दिया गया है। फोन को IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी से काफी हद तक सुरक्षित रहता है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डायमेंसिटी 9300+ प्रोसेसर के साथ आता है। यह दो वेरिएंट्स: 12GB + 256GB और 16GB + 512GB में उपलब्ध है।
कैमरा सेटअप में सामने 50MP का ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा दिया गया है, जबकि पीछे ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP Sony IMX921 (OIS) मेन कैमरा, 8MP वाइड-एंगल कैमरा और 50MP Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा (3x ऑप्टिकल ज़ूम और OIS के साथ) शामिल है।
इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W FlashCharge को सपोर्ट करती है। वायरलेस चार्जिंग इसमें सपोर्टेड नहीं है। यह Funtouch OS 15 पर चलता है, जो Android 15 पर आधारित है। यह स्मार्टफोन तीन रंगों: Luxe Grey, Amber Yellow और Frost Blue में आता है। अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, Wi-Fi 6 और Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C (USB 2.0), GPS, OTG, और NFC (रीडर मोड) शामिल हैं।
Vivo X Fold5 एक प्रीमियम फोल्डेबल स्मार्टफोन है जिसका मेन डिस्प्ले 8.03 इंच का AMOLED पैनल है, वहीं कवर डिस्प्ले 6.53 इंच का है। दोनों डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आते हैं। मेन स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2480×2200 पिक्सल है जबकि कवर स्क्रीन का रेजोल्यूशन 2748×1172 पिक्सल है। डिवाइस स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 से लैस है जो 16GB RAM और 512GB स्टोरेज ऑफर करता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें डुअल फ्रंट कैमरे (मेन और कवर दोनों स्क्रीन पर) 20MP के दिए गए हैं। पीछे की ओर ट्रिपल कैमरा सेटअप है जिसमें 50MP (OIS) मेन कैमरा, 50MP अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 50MP टेलीफोटो कैमरा (OIS, 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 100x हाइपरज़ूम के साथ) शामिल है। इसमें 6000mAh की बैटरी दी गई है, जो 80W FlashCharge को सपोर्ट करती है, और जब ओरिजिनल चार्जर और केबल से चार्ज किया जाए तो यह 90W तक सपोर्ट करता है। इसके अलावा यह 40W वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।
अन्य खासियतों में IPX8 वाटर रेसिस्टेंस, Bluetooth 5.4, Wi-Fi, USB Type-C, GPS और NFC सपोर्ट शामिल हैं। यह फोन भी Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है और Titanium Gray कलर में उपलब्ध है।
X200 FE स्मार्टफोन का बेस 12GB + 256GB वेरिएंट भारत में 54,999 रुपए में लॉन्च हुआ है। वहीं इसका 16GB + 512GB मॉडल 59,999 रुपए में आया है। इसके बाद, Fold5 की कीमत सिंगल 16GB + 512GB वर्जन के लिए 1,49,999 रुपए रखी गई है।
अब, दोनों स्मार्टफोन्स को आज से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। इसके अलावा, X200 FE की सेल 23 जुलाई से होगी, जबकि Fold5 को 30 जुलाई से खरीदा जा सकेगा। दोनों स्मार्टफोन्स एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे।
यह भी पढ़ें: नई नवेली दुल्हन के कारनामे देख फटी की फटी रह जाएंगी आंखें, 2 घंटे से कम की फिल्म ने ओटीटी पर मचा रखा है बवाल