Vivo V9 Youth स्मार्टफोन स्नेपड्रैगन 450 चिपसेट के साथ हुआ लॉन्च, कीमत है महज Rs 18,999

HIGHLIGHTS

Vivo ने अभी पिछले सप्ताह ही अपने Vivo V9 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, और अब कंपनी ने अचानक ही इसी पीढ़ी के नए और लो बजट वाले स्मार्टफोन Vivo V9 Youth को पेश कर दिया है।

Vivo ने अभी पिछले सप्ताह ही अपने Vivo V9 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था, और अब कंपनी ने अचानक ही इसी पीढ़ी के नए और लो बजट वाले स्मार्टफोन Vivo V9 Youth को पेश कर दिया है। इस डिवाइस की कीमत Rs 18,999 और इसे ऑफलाइन माध्यम से सेल किया जाएगा। इस डिवाइस को देशभर के सभी ऑफलाइन रिटेलर्स से सेल किया जाएगा। जैसे कि हमने Vivo V9 स्मार्टफोन में देखा था, वैसे ही Vivo V9 Youth एडिशन में भी आपको एक फुल-व्यू डिस्प्ले मिल रही है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 90 फीसदी है।

इस डिवाइस में वैसी ही समान डिस्प्ले 6.3-इंच की FHD+ स्क्रीन दी गई है। यह एक IPS पैनल है, और इसे गोरिला ग्लास 3 से सुरक्षित किया गया है। फोन एक 2.5D कर्व के साथ आया है। इसमें एक 19:9 आस्पेक्ट रेश्यो वाली डिस्प्ले है। इसके अलावा इसकी डिस्प्ले पर नौच भी मौजूद है। 

Paytm Deal of the Day: अगर लेना चाहते हैं मोटरसाइकिल तो इससे बढ़िया मौक़ा नहीं मिलेगा

फोन में एक 1.8GHz का ओक्टा-कोर स्नेपड्रैगन 450 चिपसेट दिया गया है। फोन में एक 4GB की रैम के साथ 32GB की इंटरनल स्टोरेज भी दी गई है। इसके अलावा इसे आप माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से बढ़ा भी सकते हैं। हालाँकि फोन में 6GB की रैम नहीं दी गई है, और इस बारे में जानकारी भी सामने नहीं आई है कि इसके बड़े रैम वैरिएंट को लॉन्च किया जायेगा या नहीं। 

https://twitter.com/Vivo_India/status/987201709440036870?ref_src=twsrc%5Etfw

फोन में एक ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है, इस कैमरा एक 16-मेगापिक्सल और 2-मेगापिक्सल का कैमरा कॉम्बो है। फोन में एक 16-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इसके साथ आपको एक सॉफ्ट फ़्लैश भी मिल रही है। 

Paytm Deal of the Day: अगर लेना चाहते हैं मोटरसाइकिल तो इससे बढ़िया मौक़ा नहीं मिलेगा

फोन में कनेक्टिविटी ऑप्शन्स की बात करें तो इसमें आपको 4G VoLTE, वाई-फाई 802.11 a/b/g/n, ब्लूटूथ 4.2 और GPS + GLONASS दिए गए हैं। फोन में एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है, साथ ही यह एक 3,260mAh क्षमता की बैटरी से लैस है। इस डिवाइस को फनटच OS 4.0 पर आधारित एंड्राइड 8.1 Oreo के साथ लॉन्च किया गया है। इस डिवाइस को पर्ल ब्लैक और शैम्पेन गोल्ड रंगों में लिया जा सकता है। 

Digit NewsDesk

Digit News Desk writes news stories across a range of topics. Getting you news updates on the latest in the world of tech.

Connect On :