Vivo V70 Series Teaser: क्या आप भी उन लोगों में से हैं जो फोन खरीदते वक्त सबसे पहले उसका कैमरा और लुक देखते हैं? अगर हाँ, तो Vivo आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी लेकर आ रहा है. Vivo की ‘V-सीरीज’ अपने स्लिम डिजाइन और बेहतरीन पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के लिए जानी जाती है और अब कंपनी इसमें एक नया धमाका करने वाली है. पहली बार इस सीरीज में एक ‘Elite’ मॉडल जुड़ने जा रहा है जो परफॉर्मेंस के मामले में गेम बदल सकता है.
लंबे इंतजार और कई लीक्स के बाद, Vivo ने भारत में अपनी V70 सीरीज को टीज़ करना शुरू कर दिया है. इस बार कंपनी दो फोन लॉन्च करेगी.
विवो ने इस बार डिजाइन में बड़ा बदलाव किया है. टीज़र वीडियो से पता चलता है कि अब आपको पुराने कर्व्ड (Curved) किनारों की जगह फ्लैट फ्रेम और फ्लैट डिस्प्ले देखने को मिलेगा. कैमरा मॉड्यूल अब स्क्वेयर शेप (वर्गाकार) में होगा, जो इसे पिछले V60 से बिल्कुल अलग बनाता है.
यहीं पर दोनों फोन में सबसे बड़ा फर्क है.
विवो की पहचान उसके कैमरे हैं और V70 सीरीज इसमें निराश नहीं करेगी. इसमें 50MP मेन कैमरा, 50MP का 3x टेलीफोटो कैमरा और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा होने की उम्मीद है. Zeiss Optics के साथ-साथ इसमें AI होली पोर्ट्रेट मोड, AI मैजिक वेदर और फ्लावर ब्लेसिंग जैसे खास भारतीय फीचर्स मिलेंगे.
दोनों फोन्स में 6,500mAh की बड़ी बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है. हालांकि, मार्केट में OnePlus 15R जैसे फोन 7,400mAh बैटरी के साथ इसे कड़ी टक्कर दे सकते हैं. इसमें 6.59-इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन (120Hz रिफ्रेश रेट) दी जा सकती है.
कलर ऑप्शन की बात करें तो V70 पैशन रेड (Passion Red), लेमन येलो (Lemon Yellow) कलर ऑप्शन और V70 Elite को सैंड बेज (Sand Beige), ब्लैक (Black) कलर ऑप्शन में उतारा जा सकता है.