Vivo V70 Series के लॉन्च डेट की घोषणा कर दी गई है. इस सीरीज में Vivo V70 और V70 Elite फोन को लॉन्च किया जाएगा. अभी से इसके फीचर्स देखकर अच्छे-अच्छे फ्लैगशिप फोन्स को पसीना आ सकता है. इस फोन सीरीज में 6500mAh की बड़ी बैटरी, Zeiss का दमदार कैमरा और पतली बेजल्स (Bezels) देखने को मिलेगी. आइए आपको इसके लॉन्च डेट के बारे में बताते हैं.
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने गुरुवार को घोषणा की है कि Vivo V70 Series भारत में 19 फरवरी को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगी. इस सीरीज में दो मॉडल Vivo V70 Elite और Vivo V70 शामिल होंगे. कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये फोन्स Flipkart, Amazon और Vivo India के ऑनलाइन स्टोर के जरिए खरीदे जा सकेंगे.
विवो का दावा है कि इन दोनों फोन्स में 1.25mm के सबसे पतले बेजल्स होंगे, जो भारत में 50,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में एक रिकॉर्ड है. इसमें 6.59-इंच का 1.5K डिस्प्ले होगा, जो 459 ppi पिक्सेल डेंसिटी, 120Hz रिफ्रेश रेट, और 5,000 निट्स की पीक ब्राइटनेस ऑफर करेगा. यह 1.07 बिलियन कलर्स को सपोर्ट करता है.
परफॉर्मेंस के मामले में दोनों मॉडल्स अलग-अलग चिपसेट के साथ आएंगे.
कंपनी ने हाल ही में फोन के डिजाइन को टीज किया था, जिसमें चौकोर आकार (Square-shaped) के रियर कैमरा मॉड्यूल दिखाए गए थे.
कैमरा डिपार्टमेंट हमेशा से विवो की ताकत रहा है. इस लाइनअप में Zeiss द्वारा पावर्ड कैमरा सिस्टम मिलेगा.
फोन में 6,500mAh की बैटरी होगी जो 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी. जबकि धूल और पानी से बचाव के लिए इसे IP68 + IP69 रेटिंग के साथ पेश किया जाएगा, जो इसे काफी ड्यूरेबल बनाता है.
लीक्स के अनुसार, आगामी हैंडसेट की कीमत भारत में 55,000 रुपये के अंदर होने का सुझाव दिया गया है. कंपनी ने इसे “अंडर 50,000” सेगमेंट के बेजल्स के संदर्भ में भी हाइलाइट किया है, जो इसकी प्रतिस्पर्धी कीमत की ओर इशारा करता है.