Vivo V70 FE भारत में 200MP OIS कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, देखें कीमत, सेल डिटेल्स और 7 सबसे खास फीचर्स

By

Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo V70 FE लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन प्रीमियम डिज़ाइन, बड़ी डिस्प्ले, तगड़ी परफॉर्मेंस, काफी तेज़ चार्जिंग स्पीड, लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और कई एडवांस कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आया है। इतना ही नहीं, फोन में एक्सपैंडेबल RAM का सपोर्ट भी दिया गया है और कैमरा के लिए तो वीवो V-सीरीज पहले से ही काफी पॉपुलर है। आइए एक-एक करके Vivo V70 FE के 7 सबसे खास फीचर्स जानते हैं, साथ ही इसकी कीमत और सेल की डिटेल्स भी देखेंगे।

Vivo V70 FE की कीमत

Vivo V70 FE की शुरुआती कीमत 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के लिए 37,999 रुपये रखी गई है. वहीं 8GB/256GB वेरिएंट 40,999 रुपये और 12GB/256GB वेरिएंट 44,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च हुआ है.

Vivo V70 FE की सेल डिटेल्स

लॉन्च ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स से खरीदारी करने पर ग्राहकों को इस फोन पर 10% का फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट या 10% फ्लैट एक्सचेंज बोनस मिलेगा। इसके साथ-साथ 12 महीने तक का नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी दिया जाएगा। इस फोन को आज से ही वीवो के ऑनलाइन स्टोर, फ्लिपकार्ट और अमेज़न से प्री-बुक किया जा सकता है. स्मार्टफोन की सेल 9 अप्रैल से शुरू होगी।

Vivo V70 FE के टॉप 7 फीचर्स

1. डिजाइन

Vivo V70 FE प्रीमियम और स्लिम डिजाइन के साथ आता है। यह दो आकर्षक कलर ऑप्शन्स: मॉनसून ब्लू और नॉर्दर्न लाइट्स पर्पल में उपलब्ध होगा। फोन की मोटाई लगभग 7.5mm के आसपास है और वजन करीब 200 ग्राम है। इसके साथ IP68 और IP69 रेटिंग मिलती है, जो इसे पानी और धूल से सुरक्षित बनाती है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

2. डिस्प्ले

बात करें डिस्प्ले की तो इस स्मार्टफोन में 6.83 इंच की बड़ी AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 2800 × 1260 पिक्सल है। यह 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहती है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1900 निट्स तक जाती है और P3 वाइड कलर गैमट का सपोर्ट भी शामिल है।

3. प्रोसेसर

यह नया वीवो डिवाइस MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर से लैस है, जो 4nm टेक्नोलॉजी पर आधारित है। इसमें ऑक्टा-कोर CPU (4 × 2.5 GHz + 4 × 2.0 GHz) मिलता है। फोन में 8GB LPDDR5 RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है, साथ ही 8GB तक एक्सपैंडेबल RAM का भी सपोर्ट है।

4. कैमरा

कैमरा के मामले में Vivo V-सीरीज के स्मार्टफोन्स हमेशा से ही लोकप्रिय रहे हैं. Vivo V70 FE भी पीछे नहीं है, फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का OIS सपोर्ट वाला मेन कैमरा दिया गया है। इसके साथ 8MP का 120 डिग्री वाइड-एंगल कैमरा भी मिलता है। सेल्फी के लिए इसमें 50MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो ऑटोफोकस सपोर्ट करता है। यह फोन 1080p पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

5. बैटरी

Vivo V70 FE की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी है, जो लंबे समय तक चलती है। इसके साथ 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन बहुत जल्दी चार्ज हो जाता है। यह हेवी यूजर्स के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है।

6. ऑपरेटिंग सिस्टम (OS)

यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसके साथ फोन में लेटेस्ट फीचर्स और स्मूद यूजर एक्सपीरियंस मिलता है।

7. कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के मामले में Vivo V70 FE में 5G और 4G नेटवर्क सपोर्ट, Wi-Fi (2.4GHz और 5GHz), Bluetooth 5.4, GPS, USB 2.0 और OTG सपोर्ट मिलता है। साथ ही NFC फीचर भी दिया गया है, जिससे डिजिटल पेमेंट और डेटा एक्सचेंज करना आसान हो जाता है।

यह भी पढ़ें: नकली ऐप के शिकंजे में फंसे सैंकड़ों WhatsApp यूज़र्स, साइबर अटैक से बचने के लिए जान लें कैसे पहचानें असली-नकली

Faiza

फाईज़ा परवीन डिजिट हिंदी में एक कॉपी एडिटर हैं। वह 2023 से डिजिट में काम कर रही हैं और इससे पहले वह 6 महीने डिजिट में फ्रीलांसर जर्नलिस्ट के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं, और उनके पसंदीदा तकनीकी विषयों में स्मार्टफोन, टेलिकॉम और ओटीटी शामिल हैं। उन्हें हमारे हिंदी पाठकों को वेब पर किसी डिवाइस या सेवा का उपयोग करने का तरीका सीखने में मदद करने के लिए लेख लिखने में आनंद आता है। सोशल मीडिया की दीवानी फाईज़ा को अक्सर अपने छोटे वीडियो की लत के कारण स्क्रॉलिंग करते हुए देखा जाता है। वह थ्रिलर फ्लिक्स देखना भी काफी पसंद करती हैं।

Connect On :
By